Get App

Sri Lanka Crisis: श्रीलंका में इमरजेंसी की घोषणा, देश छोड़ कर भागे राष्ट्रपति गोटाबाया राजपक्षे

Sri Lanka Crisis: प्रधान मंत्री कार्यालय ने राष्ट्रपति गोटबाया राजपक्षे (Gotabaya Rajpaksa) के देश छोड़ने के कुछ ही घंटों बाद पूरे देश में आपातकाल (Sri Lanka Emergency) की घोषणा कर दी है

MoneyControl Newsअपडेटेड Jul 13, 2022 पर 12:39 PM
Sri Lanka Crisis: श्रीलंका में इमरजेंसी की घोषणा, देश छोड़ कर भागे राष्ट्रपति गोटाबाया राजपक्षे
श्रीलंका में इमरजेंसी की घोषणा

Sri Lanka Crisis: लगातार बढ़ रहे विरोध प्रदर्शन की वजह से श्रीलंका (Sri Lanka) के राष्ट्रपति गोटाबाया राजपक्षे (Gotabaya Rajpaksa) अपनी पत्नी समेत देश छोड़कर मालदीव (maldives) पहुंच गए हैं। इसके बाद श्रीलंका में इमरजेंसी लगा दी गई है। पिछले कुछ दिनों से श्रीलंका की जनता सड़कों पर उतर आई है और जबरदस्त विरोध प्रदर्शन कर रही है।

प्रधान मंत्री कार्यालय ने राष्ट्रपति गोटबाया राजपक्षे के देश छोड़ने के कुछ ही घंटों बाद पूरे देश में आपातकाल की घोषणा कर दी है।

प्रधानमंत्री के प्रवक्ता दीनौक कोलंबेज ने कहा, "चूंकि राष्ट्रपति देश से बाहर हैं। इसलिए देश में स्थिति से निपटने के लिए आपातकाल की घोषणा की गई है।"

Sri Lanka Crisis: भारी विरोध-प्रदर्शन के बीच श्रीलंका के राष्ट्रपति गोटाबाया ने छोड़ा देश, पत्नी के साथ मालदीव पहुंचे

द्वीप राष्ट्र एक गंभीर राजनीतिक और आर्थिक संकट का सामना कर रहा है। आर्थिक परेशानियों से तंग आकर प्रदर्शनकारियों ने शनिवार को राष्ट्रपति के आधिकारिक पर भी हमला बोल दिया था। इस दौरान राष्ट्रपति को अपना घर छोड़ कर भागना पड़ और तब से वह किसी गुप्त जगह पर रह रहे थे।

सब समाचार

+ और भी पढ़ें