Get App

श्रीलंका ने इंडिया से मांगा 1.5 अरब डॉलर का कर्ज, पहले भी मदद कर चुका है भारत

श्रीलंका के पास आयात करने के लिए पर्याप्त विदेशी मुद्रा नहीं है। उसका विदेशी मुद्रा भंडार 70 फीसदी घट गया है। श्रीलंकाई रुपया की वैल्यू बहुत गिर गई है। सरकार के पास विदेशी मदद लेने के अलावा दूसरा रास्ता नहीं रह गया है

MoneyControl Newsअपडेटेड Mar 30, 2022 पर 5:30 PM
श्रीलंका ने इंडिया से मांगा 1.5 अरब डॉलर का कर्ज, पहले भी मदद कर चुका है भारत
उम्मीद है कि इंडियन गवर्नमेंट श्रीलंका को 1.5 अरब डॉलर की नई आर्थिक मदद देगी। इसका इस्तेमाल चावल, आटा, दलहन, चीनी और दवा जैसी जरूरी चीजों के आयात के लिए होगा।

श्रीलंका ने इंडिया से 1.5 अरब डॉलर का नया कर्ज (New Credit Line) मांगा है। श्रीलंका के सेंट्रल बैंक (Central Bank of Sri Lanka) के गवर्नर ने यह जानकारी दी। श्रीलंका की सरकार को रोजमर्रा की चीजों के आयात के लिए तुरंत पैसे की जरूरत है।

श्रीलंका में जरूरी चीजों की सप्लाई घटी

मुश्किल वक्त में उसने अपने पड़ोसी देश से मदद मांगी है। 2.2 करोड़ आबादी वाले श्रीलंका में हालात तेजी से बिगड़ रहे हैं। लोगों को जरूरी सामान तक नहीं मिल पा रहे हैं। चावल, चीनी, ब्रेड, दूध जैसी जरूरी चीजों की कीमतें आसमान में पहुंच गई हैं।

सब समाचार

+ और भी पढ़ें