Get App

स्टार फुटबॉलर Cristiano Ronaldo के नवजात बेटे की मौत, मैनचेस्टर यूनाइटेड ने कहा, 'आपका दर्द, हमारा दर्द'

पुर्तगाल के स्टार फुटबॉलर क्रिस्टियानो रोनाल्डो ने पिछले साल ऐलान किया था कि उनकी पार्टनर को जुड़वा बच्चे होने वाले हैं

MoneyControl Newsअपडेटेड Apr 19, 2022 पर 9:56 AM
स्टार फुटबॉलर Cristiano Ronaldo के नवजात बेटे की मौत, मैनचेस्टर यूनाइटेड ने कहा, 'आपका दर्द, हमारा दर्द'
क्रिस्टियानो रोनाल्डो ने पिछले साल ऐलान किया था कि उनकी पार्टनर को जुड़वा बच्चे होने वाले हैं

मैनचेस्टर यूनाइटेड स्टार क्रिस्टियानो रोनाल्डो (Cristiano Ronaldo) ने सोमवार को सोशल मीडिया के जरिए बताया कि उनके जुड़वा बच्चों में से एक की मौत हो चुकी है। क्रिस्टियानो रोनाल्डो और उनकी पार्टनर जॉर्जिना रोड्रीगेज का साइन किया हुआ एक पोस्ट भी ट्वीट किया है। इस पोस्ट में लिखा है, "बेहद दुख के साथ हम यह ऐलान कर रहे हैं कि हमारे Baby Boy की मौत हो चुकी है। किसी भी पेरेंट्स के लिए यह सबसे बड़ा दुख है।"

पुर्तगाल के स्टार फुटबॉलर क्रिस्टियानो रोनाल्डो ने पिछले साल ऐलान किया था कि उनकी पार्टनर को जुड़वा बच्चे होने वाले हैं। उनकी पार्टनर ने एक बेटी और एक बेटे को जन्म दिया था। बेटी बिल्कुल ठीक है लेकिन नवजात बेटे की मौत हो चुकी है। उन्होंने सोशल मीडिया पर लिखा है, "इस वक्त हमारी बच्ची के जन्म से ही कुछ उम्मीद और जीने की ताकत मिल सकती है।"

क्रिस्टियानो रोनाल्डो ने आगे लिखा है, "हम इस नुकसान से बेहद हताश हैं। इस मुश्किल दौर में हम प्राइवेसी चाहते हैं। हमारा नवजात बच्चा तुम एंजल हो। हम तुम्हें हमेशा प्यार करेंगे।"

दुख की इस घड़ी में मैनचेस्टर यूनाइटेड ने भी ट्वीट करके क्रिस्टियानो रोनाल्डो को सपोर्ट किया है। मैनचेस्टर यूनाइटेड ने ट्वीट किया है, "तुम्हारा दर्द हमारा दर्द है क्रिस्टियानो। इस समय तुम्हें और परिवार को प्यार को ताकत मिले।"

सब समाचार

+ और भी पढ़ें