Get App

Syria War: असद को सत्ता से बाहर करने वाले कौन हैं ये विद्रोही, क्या अब सीरिया में आ जाएगी शांति? इन सवालों के जवाब जानना जरूरी

Syria Civil War: तेजी से बढ़ रहे संकट के दौरान विपक्षी लड़ाकों ने सीरिया की राजधानी में एंट्री की, जिसने पूरी दुनिया को हैरान कर दिया। सीरिया की सेना ने जल्द ही घुटने टेक दिए और कई बड़े शहरों को विद्रोहियों के हवाले छोड़ दिया है। आइए जानते हैं कि ये विपक्षी लड़ाके कौन हैं? जैसा की उन्होंने राजधानी दमिश्क पर कब्जा कर लिया है, तो अब आगे क्या होगा

MoneyControl Newsअपडेटेड Dec 08, 2024 पर 5:26 PM
Syria War: असद को सत्ता से बाहर करने वाले कौन हैं ये विद्रोही, क्या अब सीरिया में आ जाएगी शांति? इन सवालों के जवाब जानना जरूरी
Syria War: असद को सत्ता से बाहर करने वाले कौन हैं ये विद्रोही, क्या अब सीरिया में आ जाएगी शांति? इन सवालों के जवाब जानना जरूरी

सीरिया में विद्रोहियों का कब्जा हो चुका है। रविवार को राष्ट्रपति बशर अल-असद के शासन का खात्मा हो गया और वह देश छोड़कर भाग गए। विद्रोहियों के समर्थक जश्न मनाने के लिए केंद्रीय चौराहों के पास इकट्ठा हुए और असद विरोधी नारे लगाए। सीरिया के प्रधान मंत्री मोहम्मद गाजी जलाली ने कहा कि सरकार विपक्ष के सामने "अपना हाथ बढ़ाने" और विरोधियों को सत्ता सौंपने के लिए तैयार है। जलीली ने एक वीडियो बयान में कहा, "मैं अपने घर में हूं और मैंने देश नहीं छोड़ा है, क्योंकि ये मेरा देश है।"

उन्होंने कहा कि वह सुबह काम करने के लिए अपने ऑफिस जाएंगे। साथ ही उन्होंने सीरियाई नागरिकों से सार्वजनिक संपत्ति को नुकसान न पहुंचाने का आह्वान किया। सीरिया के विपक्षी वॉर मॉनिटर रामी अब्दुर्रहमान ने कहा कि असद रविवार तड़के दमिश्क की फ्लाइट से देश छोड़कर चले गए। जलीली ने असद के देश छोड़ने के बारे में कुछ नहीं बताया।

तेजी से बढ़ रहे संकट के दौरान विपक्षी लड़ाकों ने सीरिया की राजधानी में एंट्री की, जिसने पूरी दुनिया को हैरान कर दिया। सीरिया की सेना ने जल्द ही घुटने टेक दिए और कई बड़े शहरों को विद्रोहियों के हवाले छोड़ दिया है। आइए जानते हैं कि ये विपक्षी लड़ाके कौन हैं? जैसा की उन्होंने राजधानी दमिश्क पर कब्जा कर लिया है, तो अब आगे क्या होगा?

असद सरकार को उखाड़ फेंकने का मकसद

सब समाचार

+ और भी पढ़ें