अफगानिस्तान में ब्यूटी पार्लर बंद करने का तालिबानी फरमान, करीब 60,000 महिलाओं की रोजी-रोटी पर पड़ेगा असर

Afghanistan Beauty Salon Ban: तालिबान अधिकारियों ने हाल ही में एक आदेश जारी किया था, जिसमें देशभर में महिलाओं के ब्यूटी पार्लर और सैलून (Beauty Salon Ban) को हमेशा के लिए बंद करने के लिए कहा गया। ऐसा करने के लिए तालिबान सरकार ने सभी सैलून को एक महीने का समय दिया था, जो अब पूरा हो गया है

अपडेटेड Jul 27, 2023 पर 9:28 PM
Story continues below Advertisement
अफगानिस्तान में ब्यूटी पार्लर बंद करने का तालिबानी फरमान

Afghanistan Beauty Salon Ban: अफगानिस्तान (Afghanistan) की सत्ता तालिबान (Taliban) के हाथ में आते ही, दुनियाभर में अफगान महिलाओं को लेकर चिंताएं बढ़ने लगीं। नई तालिबान सरकार ने कई नियम बदले, तो कई हैरान और परेशान करने वाले कानून भी लगाए गए। ये कहना गलत नहीं होगा कि तालिबानी कानूनों का सबसे ज्यादा असर महिलाओं (Women) पर ही पड़ता आया, या फिर कहें कि ज्यादातर तालिबानी फैसले महिलाओं के लिए ही लागू किए जाते हैं।

आज हम एक बार फिर ऐसे ही तालिबानी फैसले की बात करने जा रहे हैं, जो महिलाओं पर एक नई तरह की पाबंदी लगाता है और वो ये कि अफगानिस्तान की महिलाएं अब मेकअप नहीं कर पाएंगी।

दरअसल तालिबान अधिकारियों ने हाल ही में एक आदेश जारी किया था, जिसमें देशभर में महिलाओं के ब्यूटी पार्लर और सैलून (Beauty Salon Ban) को हमेशा के लिए बंद करने के लिए कहा गया। ऐसा करने के लिए तालिबान सरकार ने सभी सैलून को एक महीने का समय दिया था, जो अब पूरा हो गया है।


ये ब्यूटी पार्लर सिर्फ महिलाओं के सजने-सवरने की जगह ही, नहीं बल्कि कुछ महिलाओं के लिए ये कमाई जरिया थे और कुछ के लिए ये सामाजिक मेलजोल का एक ठिकाने थे, जो अब बंद हो चुके हैं।

अगस्त 2021 में सत्ता पर कब्जा करने के बाद से, तालिबान सरकार ने लड़कियों और महिलाओं को हाई स्कूलों और यूनिवर्सिटी में पढ़ने से रोक दिया। उनके पार्क या जिम में जाने पर भी रोक लगा दी गई है। साथ ही उन्हें पब्लिक प्लेस पर दब ढककर निकलने को कहा गया है।

Niger Coup: पश्चिमी अफ्रीकी देश नाइजर में सेना ने किया तख्तापलट, राष्ट्रपति मोहम्मद बजौम को हिरासत में लिया

 

लेकिन पिछले महीने एक और नया आदेश इन महिलाओं पर थोपा गया। खास बात ये है कि इन हजारों सैलून में से ज्यादातर को महिलाएं चलाती थीं और ये ही उनके घर चलाने का एकमात्र जरिया था।

काबुल में सैलून की महिला ग्राहकों का कहना है कि हम आमतौर पर यहां आकर समय बिताते थे। साथ में अपने भविष्य की बाते करते थे, लेकिन अब हमसे हमारा ये अधिकारी भी छीन लिया गया है।

"महिलाओं को मनोरंजन स्थलों पर जाने की अनुमति नहीं है, तो हम क्या कर सकते हैं? हम समय बिताने के लिए कहां जाएं? हम एक-दूसरे से मिलने के लिए कहां इकट्ठा हो सकते हैं?"

फिर हिम्मत दिखाते हुए करीब 50 महिलाएं इस फैसले खिलाफ के काबुल की सड़क पर उतरीं, लेकिन सुरक्षा कर्मियों ने महिलाओं को तितर-बितर करने के लिए काबुल में हवा में गोलियां चला दीं।

सरकार ने आदेश में क्या कहा?

जून के आखिर में, सदाचार को बढ़ावा देने और बुराई की रोकथाम वाले मंत्रालय ने सैलून को बंद करने के लिए मंगलवार तक का समय दिया था।

इसमें कहा गया है कि उसने यह आदेश इसलिए दिया, क्योंकि मेकअप पर बहुत ज्यादा पैसा खर्च करने से गरीब परिवारों को कठिनाई होती थी और सैलून में किए जाने वाले कुछ ट्रीटमेंट गैर-इस्लामी होते हैं।

मंत्रालय ने कहा कि बहुत ज्यादा मेकअप के कारण महिलाएं प्रार्थना सही से स्नान नहीं कर पाती हैं। इसने नकली आइब्रो और हेयर पैच पर भी रोक लगाई दी है।

AFP ने इस आदेश की एक कॉपी देखी, जिसमें कहा गया कि ये आदेश उनके सुप्रीम लीडर हिबतुल्ला अखुंदजादा के मौखिक निर्देशों पर जारी किया गया है।

हमने भी काबुल के दो ब्यूटी सैलून से इस बारे में बात करने की कोशिश की, लेकिन उनकी तरफ से जवाब में रिकॉर्ड किया हुआ मैसेज आया- हमारा सैलून बंद है और हमारी अगली एक्टिविटी के बारे में आपको जल्द ही सूचित किया जाएगा, फिलहाल हमारे सभी काम बंद हैं।

तालिबान के सत्ता में आने के बाद हजारों महिला सरकारी कर्मचारियों ने या तो अपनी नौकरी खो दी या उन्हें घर पर रहने के लिए ही कहा गया।

लेकिन अफगानिस्तान वूमेन चैंबर ऑफ कॉमर्स एंड इंडस्ट्री के अनुसार, ब्यूटी पार्लर पर रोक लगाने से लगभग 12,000 सैलून में काम करने वालीं करीब 60,000 महिलाओं को अपनी नौकरी या इनकम से हाथ धोना पड़ेगा।

हिंदी में शेयर बाजार स्टॉक मार्केट न्यूज़,  बिजनेस न्यूज़,  पर्सनल फाइनेंस और अन्य देश से जुड़ी खबरें सबसे पहले मनीकंट्रोल हिंदी पर पढ़ें. डेली मार्केट अपडेट के लिए Moneycontrol App  डाउनलोड करें।