Apple के सीईओ Tim Cook की सैलरी 40% से ज्यादा हुई कम, क्या मंदी का लगा झटका?

Tim Cook Salary : ऐपल ने कहा, इस बदलाव के तहत कुक को मिलने वाले स्टॉक यूनिट्स का प्रतिशत और Apple के प्रदर्शन से जुड़े कम्पंसेशन का प्रतिशत 50 फीसदी से बढ़कर 75 फीसदी हो गया है। यानी उनकी ज्यादातर सैलरी अब कंपनी के प्रदर्शन से लिंक हो गई है। 2022 में कुक को 30 लाख डॉलर बेस सैलरी, लगभग 8.3 करोड़ डॉलर स्टॉक अवार्ड्स और बोनस सहित कुल 9.94 करोड़ डॉलर कम्पंसेशन मिला था

अपडेटेड Jan 13, 2023 पर 2:37 PM
  • Follow Us On Google
  • Add as a Preferred Source on Google
ऐपल ने कहा कि टिम कुक की हालिया पे शेयरहोल्डर्स के फीडबैक, ऐपल के प्रदर्शन और खुद कुक की तरफ से मिली सिफारिश पर आधारित है

Tim Cook Salary : ऐपल इंक के चीफ एग्जीक्यूटिव ऑफिसर टिम कुक (Tim Cook) का कम्पंसेशन 2023 में 40 फीसदी से ज्यादा की कटौती के साथ 4.9 करोड़ डॉलर होने जा रहा है। कुक के ही अनुरोध पर यह कदम उठाया गया है। ब्लूमबर्ग की एक रिपोर्ट यह जानकारी सामने आई है। कंपनी ने एक रेगुलेटरी फाइलिंग में कहा कि इस बदलाव के तहत कुक को मिलने वाले स्टॉक यूनिट्स का प्रतिशत और Apple के प्रदर्शन से जुड़े कम्पंसेशन का प्रतिशत 50 फीसदी से बढ़कर 75 फीसदी हो गया है। 2022 के लिए कुक को 30 लाख डॉलर बेस सैलरी, लगभग 8.3 करोड़ डॉलर स्टॉक अवार्ड्स और बोनस सहित कुल 9.94 करोड़ डॉलर कम्पंसेशन मिला था। यह 2021 की तुलना में कुछ ज्यादा था, जब उन्हें 9.87 करोड़ डॉलर पे पैकेज मिला था।

Jet Airways Case: NCLT ने एयरलाइन का मालिकाना हक जालान कालरॉक कंसोर्शियम को ट्रांसफर करने की मंजूरी दी

ऐपल ने कहा कि टिम कुक की हालिया पे शेयरहोल्डर्स के फीडबैक, ऐपल के प्रदर्शन और खुद कुक की तरफ से मिली सिफारिश पर आधारित है।


कुक की सैलरी पर उठे थे सवाल

Apple को कुक के पिछले कम्पंसेशन पैकेज को लेकर इंस्टीट्यूशन शेयरहोल्डर सर्विसेज (Institutional Shareholder Services) जैसे ग्रुप्स की तरफ से खासी आलोचनाओं का सामना करना पड़ा था। हालांकि, मेजॉरिटी शेयरहोल्डर्स ने बीते साल पैकेज के समर्थन में वोट किया था। प्रमुख एडवाइजरी फर्म आईएसएस ने शिकायत की थी कि कुल के स्टॉक रिटायरमेंट के बाद भी जारी रहेंगे और उनका आधा रिवार्ड कंपनी के शेयर प्राइस जैसे प्रदर्शन के मानक पर निर्भर नहीं करते हैं।

देश में सबसे पहले Tata बनाएगी Apple का iPhone, यहां तक पहुंच चुकी है बात

2023 में स्टॉक के प्रदर्शन का दिख सकता है असर

2022 में कुक के 4.9 करोड़ डॉलर के टारगेट कम्पंसेशन में 30 लाख डॉलर सैलरी और 60 लाख डॉलर बोनस के साथ ही 4 करोड़ डॉलर के इक्विटी अवार्ड शामिल हैं। 2022 में उनकी इक्विटी अवार्ड की वैल्यू 7.5 करोड़ डॉलर थी। 2023 में कंपनी के स्टॉक के प्रदर्शन के आधार पर कुक का कुल कम्पंसेशन में बदलाव हो सकता है।

62 वर्षीय कुक ने अपनी वेल्थ को समाज कल्याण के लिए दान कर दी है।

हिंदी में शेयर बाजार,  स्टॉक मार्केट न्यूज़,  बिजनेस न्यूज़,  पर्सनल फाइनेंस और अन्य देश से जुड़ी खबरें सबसे पहले मनीकंट्रोल हिंदी पर पढ़ें. डेली मार्केट अपडेट के लिए Moneycontrol App  डाउनलोड करें।