Get App

Twitter के भारतीय मूल के सीईओ Parag Agarwal रहेंगे या जाएंगे?

पराग अग्रवाल के ट्विटर के बॉस बनने पर इंडिया में जश्न मना था। मिडिल क्लास युवाओं के लिए अग्रवाल प्रेरणा के स्रोत हैं। इंडिया में पढ़ाई करने वाले अग्रवाल का ट्विटर जैसी कंपनी का सीईओ बनना किसी बड़ी उपलब्धि से कम नहीं है। इसकी वजह यह है कि उन्होंने बहुत कम उम्र में यह बड़ी उपलब्धि हासिल की है। वह अभी 37 साल के हैं

MoneyControl Newsअपडेटेड Apr 26, 2022 पर 1:47 PM
Twitter के भारतीय मूल के सीईओ Parag Agarwal रहेंगे या जाएंगे?
इस डील की चर्चा इंडिया में ज्यादा हो रही है। इसकी वजह हैं पराग अग्रवाल (Parag Agarwal)। वह ट्विटर के सीईओ हैं। इस डील से उनके फ्यूचर को लेकर सवाल खड़े हो गए हैं।

Twitter अब एलॉन मस्क (Elon Musk) की हो जाएगी। पहले से उनके पास टेस्ला (Tesla) और स्पेसएक्स (SpaceX) जैसी दिग्गज कंपनियां हैं। इस डील की चर्चा इंडिया में ज्यादा हो रही है। इसकी वजह हैं पराग अग्रवाल (Parag Agarwal)। वह ट्विटर के सीईओ हैं। इस डील से उनके फ्यूचर को लेकर सवाल खड़े हो गए हैं।

क्या Parag Agarwal ट्विटर के बॉस बने रहेंगे? क्या एलॉन मस्क अपनी पसंद के व्यक्ति को ट्विटर का बॉस बनाएंगे? क्या अग्रवाल को ट्विटर में ही कोई दूसरी जिम्मेदारी मिलेगी? ये ऐसे सवाल हैं, जिनकी चर्चा इंडिया में ज्यादातर मिडिल क्लास परिवारों में हो रही है।

पराग अग्रवाल के ट्विटर के बॉस बनने पर इंडिया में जश्न मना था। मिडिल क्लास युवाओं के लिए अग्रवाल प्रेरणा के स्रोत हैं। इंडिया में पढ़ाई करने वाले अग्रवाल का ट्विटर जैसी कंपनी का सीईओ बनना किसी बड़ी उपलब्धि से कम नहीं है। इसकी वजह यह है कि उन्होंने बहुत कम उम्र में यह बड़ी उपलब्धि हासिल की है। वह अभी 37 साल के हैं। अगले महीने की 21 तारीख को उनका जन्मदिन है।

सब समाचार

+ और भी पढ़ें