Twitter के नए सीईओ Nole से मिलिए, Elon Musk ने भी लगा दी इस नाम पर मुहर!

Elon Musk : वह कोई और नहीं बल्कि एक फिजिसिस्ट के पैरोडी ट्वीट में सुझाया गया “Nole” नाम का काल्पनिक व्यक्ति है। इसे एलॉन मस्क के फोटोग्राफ को एडिट करके बनाया गया है। इस फोटो में मस्क सनग्लास पहने हुए हैं, काले बाल हैं और काली-सफेद मूछें हैं। मस्क ने इस ट्वीट का दिलचस्प जवाब दिया

अपडेटेड Dec 23, 2022 पर 5:09 PM
  • Follow Us On Google
  • Add as a Preferred Source on Google
एलॉन मस्क ने हाल में एक पोल के बाद ऐलान किया था कि वह नया सीईओ खोज रहे हैं और जल्द ही ट्विटर सीईओ (Twitter CEO) पद से इस्तीफा दे देंगे

Elon Musk : टेक अरबपति एलॉन मस्क को लगता है कि उनका ग्रे वर्जन ट्विटर (Twitter) का एक ‘ग्रेट’ नया सीईओ होगा। दरअसल, वह कोई और नहीं बल्कि एक फिजिसिस्ट के पैरोडी ट्वीट में सुझाया गया “Nole” नाम का काल्पनिक व्यक्ति है। इसे एलॉन मस्क के फोटोग्राफ को एडिट करके बनाया गया है। बोजन तुंग्ज ने यह फोटो ट्वीट किया है, जिसमें मस्क सनग्लास पहने हुए हैं, काले बाल हैं और काली-सफेद मूछें हैं। मस्क ने इस ट्वीट का दिलचस्प जवाब दिया। उन्होंने कहा, “वह ग्रेट है।” मस्क ने हाल में एक पोल के बाद ऐलान किया था कि वह नया सीईओ खोज रहे हैं और जल्द ही ट्विटर सीईओ (Twitter CEO) पद से इस्तीफा दे देंगे।

Elon Musk खोज रहे Twitter के लिए नया सीईओ, बोले-कोई ‘फूलिश’ मिलेगा तो दे दूंगा इस्तीफा

नया सीईओ खोज रहे हैं मस्क


51 वर्षीय मस्क ने कहा कि वह नया सीईओ खोज रहे हैं, लेकिन सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म की कुछ अहम डिवीजन चलाते रहेंगे।

मस्क ने हाल में ट्वीट किया, “जैसे ही मुझे कोई फूलिश मिलेगा जो काम अपने हाथ में ले सकेगा, मैं सीईओ के पद से इस्तीफा दे दूंगा! उसके बाद, मैं सिर्फ सॉफ्टवेयर और सर्वर टीमों को ही चलाऊंगा।”

पोल का रहा था यह रिजल्ट

पोल में भाग लेने वाले 1.7 करोड़ लोगों में से ज्यादातर ने मस्क के पोस्ट छोड़ने के पक्ष में वोट किया था। इस पर मस्क ने जवाब दिया, वह ऐसा शख्स चाहते हैं जो वास्तव में ट्विटर को जीवित रख सके। महीने मस्क ने कहा था कि वह किसी भी कंपनी के सीईओ नहीं बनना चाहते, चाहे वह टेस्ला हो या ट्विटर हो।

नए ट्विटर सीईओ के खुद मस्क का वर्जन होने का सुझाव देने वाले ट्वीट को जिसे 2.24 करोड़ बार देखा गया है। एक नई सुविधा है जिसे कंपनी ने हाल में जोड़ा है।

Elon Musk Vs Apple: एलॉन मस्क ने अब एपल के खिलाफ खोला मोर्चा, जानिए इस वॉर में किसे होगा ज्यादा नुकसान

मस्क ने नए फीचर का ऐलान करते हुए ट्वीट किया, ट्विटर व्यू काउंट (View Count) का लागू कर रही है। इस प्रकार आप देख सकते हैं कि आपके ट्वीट को कितनी बार देखा गया है। यह वीडियो के लिए सामान्य बात है।

हिंदी में शेयर बाजार स्टॉक मार्केट न्यूज़,  बिजनेस न्यूज़,  पर्सनल फाइनेंस और अन्य देश से जुड़ी खबरें सबसे पहले मनीकंट्रोल हिंदी पर पढ़ें. डेली मार्केट अपडेट के लिए Moneycontrol App  डाउनलोड करें।