Get App

Twitter यूजर्स को 662 रुपये में मिलेगा ब्लू टिक और 4 अन्य सुविधाएं, Elon Musk ने किया खुलासा

एलॉन मस्क ने ट्विटर पर ब्लू टिक के साथ 'वेरिफाइड' होने के लिए लागू मौजूदा व्यवस्था की आलोचना की

Curated By: Mohit Parasharअपडेटेड Nov 02, 2022 पर 10:47 AM
Twitter यूजर्स को 662 रुपये में मिलेगा ब्लू टिक और 4 अन्य सुविधाएं, Elon Musk ने किया खुलासा
Elon Musk ने ट्विटर पर ब्लू टिक के साथ 'वेरिफाइड' होने के लिए लागू मौजूदा व्यवस्था की आलोचना की

Elon Musk : ट्विटर जल्द ही अमेरिका में अपनी ट्विटर ब्लू सर्विस (Twitter Blue service) के लिए हर महीने 8 डॉलर (662 रुपये) लेना शुरू कर देगी। इसके जरिये वह अपने सब्क्राइबर्स को बेहद प्रतिष्ठित माना जाने वाला “वेरिफाइड” बैज देगी। Elon Musk ने ‘ब्लू टिक’ के लिए मंथली सब्सक्रिप्शन फी देने पर मिलने वाली सुविधाओं के बारे में बताया। वह इन दिनों सब्सक्रिप्शन को बढ़ावा देने और सोशल मीडिया को विज्ञापनों पर कम निर्भर बनाने की कोशिश कर रहे हैं।

एलॉन मस्क ने ट्विटर पर ब्लू टिक के साथ 'वेरिफाइड' होने के लिए लागू मौजूदा व्यवस्था की आलोचना की। मस्क ने मंगलवार को ट्वीट किया, “Twitter का मौजूदा ब्लू चेकमार्क देने का सिस्टम बकवास है। लोगों को ताकत दीजिए। 8 डॉलर प्रति माह पर ब्लू दीजिए।”

Elon Musk की Twitter के इनवेस्टर्स में सऊदी प्रिंस, डोरसी जैसे दिग्गज शामिल, जानिए कितनी है हिस्सेदारी

रिप्लाई, मेंशन और सर्च में मिलेगी प्राथमिकता

सब समाचार

+ और भी पढ़ें