Get App

यूक्रेन क्राइसिस ने बढ़ाई श्रीलंका की मुश्किल, क्या ध्वस्त हो जाएगी इकोनॉमी?

श्रीलंका की अर्थव्यवस्था में टूरिज्म का बड़ा हाथ है। 81 अरब डॉलर की इकोनॉमी वाले इस देश को टूरिज्म से 3.6 अरब डॉलर की कमाई होती है। इस देश में करीब 30 फीसदी पर्यटक रूस, यूक्रेन पोलैंड और बेलारूस से आते हैं

MoneyControl Newsअपडेटेड Mar 17, 2022 पर 2:54 PM
यूक्रेन क्राइसिस ने बढ़ाई श्रीलंका की मुश्किल, क्या ध्वस्त हो जाएगी इकोनॉमी?
श्रीलंका के लोग मुश्किल में हैं। रोजाना 6 से 7 घंटे तक बिजली कट रही है। गैस स्टेशन पर लोगों की लंबी लाइन लग रही है। रोजमर्रा तक की चीजें खरीदने में उन्हें दिक्कतें आ रही हैं।

यूक्रेन-रूस की लड़ाई (Russia-Ukraine Crisis) ने श्रीलंका की मुश्किल बढ़ा दी है। करीब 2.2 करोड़ आबादी वाले श्रीलंका की इकोनॉमी (Sri Lanka Economy) पहले से मुश्किल में थी। यूक्रेन क्राइसिस ने इसे और बढ़ा दिया है। श्रीलंका के लोग मुश्किल में हैं। रोजाना 6 से 7 घंटे तक बिजली कट रही है। गैस स्टेशन पर लोगों की लंबी लाइन लग रही है। रोजमर्रा तक की चीजें खरीदने में उन्हें दिक्कतें आ रही हैं।

इनफ्लेशन 15 फीसदी पर पहुंचा

श्रीलंका की अर्थव्यवस्था को सबसे ज्यादा चोट क्रूड की बढ़ती कीमत और पर्यटन से रेवेन्यू घटने से लगी है। वहां इनफ्लेशन 15 फीसदी पहुंच गया है, जो एशिया में सबसे ज्यादा है। श्रीलंका का विदेशी मुद्रा भंडार घटकर सिर्फ 2 अरब डॉलर रह गया है। सरकार के सामने इस साल 7 अरब डॉलर का विदेशी कर्ज चुकाने का चैलेंज है। अर्थव्यवस्था की हालत दिन-ब-दिन कमजोर हो रही है।

ज्यादातर चीजों का आयात करता है श्रीलंका

सब समाचार

+ और भी पढ़ें