अमेरिका में ट्रंप प्रशासन इन दिनों एक के बाद एक फैसले रहा है। जिससे पूरी दुनिया हैरान है। कई देशों में टैरिफ लगाने के बाद से डोनाल्ड ट्रंप फिर सुर्खियों में छाए हुए हैं। ट्रंप प्रशासन ने उपभोक्ता वित्तीय सुरक्षा ब्यूरो (Consumer Financial Protection Bureau – CFPB) के प्रमुख रोहित चोपड़ा को पद से हटा दिया। चोपड़ा का कार्यकाल साल 2026 तक था। लेकिन कार्यकाल खत्म होने के पहले ही इस पद से हटा दिया गया है। चोपड़ा को उपभोक्ता सुरक्षा कानूनों को लागू करने और उनका विस्तार करने के लिए जाना जाता था। उनकी नियुक्ति जो बाइडेन प्रशासन में हुई थी।
