Get App

अमेरिकी राष्ट्रपति चुनाव में भी बजेगा भारत का डंका! 2024 में ताल ठोकते नजर आ सकते हैं भारतीय मूल के ये चार चेहरे

दुनियाभर में हाई-प्रोफाइल पदों पर नियुक्त होने वाले भारतीय-अमेरिकियों की संख्या हाल के सालों में काफी तेजी से बढ़ी है। इसका सबसे बड़ा उदाहरण अमेरिकी उपराष्ट्रपति कमला हैरिस (Kamala Harris) हैं। एक नजर डालते हैं उन भारतीय-अमेरिकी चेहरों पर, जो साल 2024 में होने वाले अमेरिकी राष्ट्रपति चुनाव में आपको मैदान में देखने को मिल सकते हैं

MoneyControl Newsअपडेटेड Feb 15, 2023 पर 12:56 PM
अमेरिकी राष्ट्रपति चुनाव में भी बजेगा भारत का डंका! 2024 में ताल ठोकते नजर आ सकते हैं भारतीय मूल के ये चार चेहरे
2024 के अमेरिकी राष्ट्रपति चुनाव ताल ठोकते नजर आ सकते हैं भारतीय मूल के ये चेहरे

भारतीय मूल की रिपब्लिकन (Republican) नेता निक्की हेली (Nikki Haley) ने 2024 में अमेरिकी राष्ट्रपति चुनाव (US Presidential Elections) लड़ने की की घोषणा की है। हेली दक्षिण कैरोलिना की पूर्व गवर्नर और संयुक्त राष्ट्र में अमेरिका की पूर्व राजदूत हैं। उनकी घोषणा के तुरंत बाद, ऐसी रिपोर्ट सामने आईं कि एक और भारतीय मूल के रिपब्लिकन, विवेक रामास्वामी (Vivek Ramaswamy) भी 2024 के राष्ट्रपति चुनावों में ताल ठोकने की तैयारी कर रहे हैं। दुनियाभर में हाई-प्रोफाइल पदों पर नियुक्त होने वाले भारतीय-अमेरिकियों की संख्या हाल के सालों में काफी तेजी से बढ़ी है। इसका सबसे बड़ा उदाहरण अमेरिकी उपराष्ट्रपति कमला हैरिस (Kamala Harris) हैं।

तो आइए आज एक नजर डालते हैं उन भारतीय-अमेरिकी चेहरों पर, जो साल 2024 में होने वाले अमेरिकी राष्ट्रपति चुनाव में आपको मैदान में देखने को मिल सकते हैं-

निक्की हेली

51 साल की निक्की हेली, दक्षिण कैरोलिना की दो बार की गवर्नर और संयुक्त राष्ट्र में अमेरिका की पूर्व राजदूत हैं। अप्रवासी पंजाबी सिख माता-पिता की बेटी, हेली एक छोटे से दक्षिण कैरोलिना शहर में नस्लवादी ताने सहते हुए बड़ी हुईं। उन्होंने लंबे समय से अपने व्यक्तिगत और राजनीतिक दर्जे के लिए जानी जाती हैं।

सब समाचार

+ और भी पढ़ें