सोशल मीडिया पर हर दिन कई वीडियो वायरल होते रहते हैं। ऐसा ही एक वीडियो वायरल हो रहा है। जिसमें एक शख्स JCB मशीन से उत्पात मचाता दिख रहा है। शख्स ने गु्स्से में काफी तांडव मचाया। ये वीडियो कोयले खदान का बताया जा रहा है। जहां एक कर्मचारी को सैलनी नहीं मिलने पर गुस्सा गया और JCB से गाड़ियों को तोड़ने लगा।
सैलरी नहीं मिलने पर भड़का शख्स
रिपोर्ट के मुताबिक, कोयले की खदान में काम करने वाला शख्स उस वक्त भड़क उठता है। जब उसका बॉस उसे सैलरी देने से इनकार कर देता है। ये बॉस कोई और नहीं बल्कि उस शख्स का चाचा है। इस बात से नाराज शख्स ने जेसीबी से पांच ट्रकों को चकनाचूर कर दिया। कहा जा रहा है कि इस शख्स का नाम हाकन एम (Hakan M) है। जिसने सैलरी नहीं मिलने पर तुर्की के सिरनाक प्रांत में खदान के पास जमकर तांडव मचाया। हाकन ने JCB मशीन से कई ट्रकों को कुचल दिया था। वहीं पास में खड़े अन्य कर्मचारी हाकन की इस हरकत को देखकर हैरान रह गए।
हाकन काफी गुस्से में था और गाड़ियों को तोड़ रहा था। फिर उसके सहयोगियों ने उसे मनया। काफी मनाने के बाद हाकन मान गया। लेकिन तब तक उसने कई ट्रकों को भारी नुकसान पहुंचा चुका था।