खुशी के पल: मां जिस मिलिट्री अकादमी से निकली थीं, 27 साल बाद बेटा भी वहीं से पास हुआ

भारतीय सेना की एक रिटायर्ड अधिकारी स्मिता चतुर्वेदी चेन्नई में अधिकारी प्रशिक्षण अकादमी में अपने बेटे की पासिंग परेड देखकर मुस्कराने लगीं

अपडेटेड Aug 01, 2022 पर 1:29 PM
Story continues below Advertisement
मेजर स्मिता चतुर्वेदी अपने बेटे पासिंग परेड देखकर मुस्कराने लगीं। उन्होंने कहा यह गर्व की बात है।

मेजर स्मिता चतुर्वेदी (Major Smita Chaturvedi) ने अपने सैन्य करियर की शुरुआत जिस अकादमी (academy) से की थी। अब 27 साल बाद उनके बेटे ने भी वहीं से अपने सैन्य करियर की शुरुआत की है। स्मिता के लिए यह क्षण गर्व की बात है। बता दें कि मेजर चतुर्वेदी भारतीय सेना (Indian Army) की रिटायर्ड अधिकारी हैं। चेन्नई में आधिकारी प्रशिक्षण एकेडमी (Officers Training Academy) में बेटे की पासिंग परेड देखकर वो मुस्कराने लगीं। इसी एकेडमी से करीब 3 दशक पहले कैडेट (cadet) के तौर पर स्मिता ने ट्रेनिंग ली थी।

सेना ने किया ट्वीट

चेन्नई के जनसंपर्क अधिकारी के आधिकारिक ट्विटर हैंडल से मां-बेटे की एक तस्वीर कैमरे पर पोज देते हुए शेयर की गई है। इसके लिए कैप्शन लिखा गया है – एक महिला अधिकारी के लिए बेहद खुशी का क्षण: 27 साल पहले 1995 में चेन्नई के ऑफिसर्स ट्रेनिंग एकेडमी (Officers Training Academy – OTA) से मेजर स्मित चतुर्वेदी ने सेना में अपने करियर की शुरुआत की थी। आज उसी एकेडमी से उनके बेटे ने भी अपने सैन्य कैरियर की शुरुआत की है। इस अकाउंट के जरिए स्मिता की पुरानी तस्वीर भी शेयर की गई है।

भारत के लिए कैसे खतरा बना था पॉपुलर गेम BGMI? गृह मंत्रालय की रिपोर्ट पर हुआ बैन


स्मिता ने दी बधाई

इस बीच स्मिता चतुर्वेदी ने कहा है कि यह मेरे लिए गर्व की बात है। मेरे लिए यह सबसे बड़ा दिन है। मैं इससे उत्साहित हूं। उन्होंने ऑफिसर्स ट्रेनिंग एकेडमी (Officers Training Academy – OTA) से उत्तीर्ण होने वाले सभी कैडेटों (cadets) को बधाई दी है। उन्होंने कहा कि एकेडमी में बिताए गए मुझे अपने पुराने दिन याद आ गए। मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक, 30 जुलाई को OTA की पासिंग परेड में कुल 125 पुरुष और 41 महिला कैडेट्स की भारतीय सेना के कई आर्म्स और सर्विसेस में जॉइनिंग हुई थी।

हिंदी में शेयर बाजार स्टॉक मार्केट न्यूज़,  बिजनेस न्यूज़,  पर्सनल फाइनेंस और अन्य देश से जुड़ी खबरें सबसे पहले मनीकंट्रोल हिंदी पर पढ़ें. डेली मार्केट अपडेट के लिए Moneycontrol App  डाउनलोड करें।