India-Russia Relations: रूस के राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन ने एक बार फिर से भारत की जमकर तारीफ की है। पुतिन ने भारत की सराहना करते हुए उसे एक 'ग्रेट पावर' यानी महान शक्ति बताया है। साथ ही राष्ट्रपति ने भारतीय अर्थव्यवस्था, संस्कृति और भविष्य की संभावनाओं की जमकर तारीफ की है। उन्होंने कहा कि भारत दुनिया की सबसे बड़ी बढ़ती अर्थव्यवस्थाओं में से एक है। इससे पहले हाल ही में रूस के विदेश मंत्री सर्गेई लावरोव ने कहा था कि भारत एक महान शक्ति है, जो अपने राष्ट्रीय हितों का निर्धारण खुद करता है।