Samosa is Banned in this African country : भारत में समोसा, शाम के नाश्ते का बस एक स्नैक्स नहीं है बल्कि दोस्तों, परिवारों के एक साथ बैठक कर गप्पे लड़ाने का भी एक जरिया है। अपने देश में होने वाला कोई भी फंक्शन चाहे वो शादी हो या फिर कोई चुनावी रैली बिना समोसे के वो पूरी नहीं हो सकती। देश के हर शहर में आपको बाज़ार और गलियों में छनते हुए समोसे दिख जाएंगे और चाय के साथ लोगों के ठहाके भी। हर भारतीय को समोसा खाना बेहद पसंद होता है लेकिन क्या आप जानते हैं कि दुनिया में एक देश ऐसा भी है जहां समोसे पर सख्त प्रतिबंध है? वहां इसे खाना या बनाना कानून के खिलाफ माना जाता है और नियम तोड़ने पर सजा भी हो सकती है।
