Get App

ये है दुनिया का पहला Gold होटल, एक रात रुकने का किराया कर देगा हैरान

दुनिया के इस पहले सोने से बने होटल को कारोबार के लिए भी खोल दिया गया है, जानिए क्या है इसका किराया

MoneyControl Newsअपडेटेड Jul 08, 2020 पर 10:44 AM
ये है दुनिया का पहला Gold होटल, एक रात रुकने का किराया कर देगा हैरान

अभी तक आपने सुना होगा कि केवल रावण ही सोने (Gold)  के बने महल में रहा था, लेकिन अब आपको भी ऐसे ही सोने से बने एक होटल में रहने का मौका मिल सकता है। जी हां, चौंकिए मत एक ऐसा ही एक होटल वियतनाम (Vietnam)  की राजधानी हनोई (Hanoi)  में खुला है, जिसकी हर चीज पर 24 कैरेट सोने की परत चढ़ी है। इस होटल के दरवाजे से लेकर खिड़कियां, फर्नीचर, नल, वॉशरूम समेत सभी चीजों को बनाने में सोना का ही इस्तेमाल किया गया है। इतना ही नहीं इस होटल में खाने के बर्तन भी सोने के बने हुए हैं। 2 जुलाई को शुरू हुए इस डोल्से हनोई गोल्डन लेक (Dolce Hanoi Golden Lake) होटल में सोने की चीजों का उपयोग किया गया है। इसे देखते ही आपके आंखे फटी की फटी रह जाएंगी।

होटल की बाहरी दीवारों पर करीब 54 हजार वर्ग फीट गोल्ड प्लेटेड टाइल्स लगाई गई हैं। होटल के कर्मचारियों का ड्रेस कोड भी रेड और गोल्डन रखा गया है। लॉबी में फर्नीचर और साज-सज्जा में भी सोने की कारीगरी की गई है। ताकि पूरे होटल में सिर्फ और सिर्फ गोल्डन का अहसास हो। रॉयटर्स की खबर के मुताबिक, इस अदभूत होटल में 25 फ्लोर है और कुल 400 कमरे हैं। इस अनोखे होटल को बनाने में करीब 11 साल का समय लगा है।

होटल की ओपनिंग बीते 2 जुलाई को हुई है। रॉयटर्स के हवाले से इस होटल में एक रात रुकने के लिए आपको कम से कम 250 डॉलर (18,600 रुपए करीब) खर्च करने होंगे। दुनिया के इस पहले सोने से बने होटल को कारोबार के लिए भी खोल दिया गया है। होटल में आप अपार्टमेंट किराए पर ले सकते हैं। इसके लिए आपको कम से कम 6,500 डॉलर (करीब 4 लाख 85 हजार रुपए) प्रति वर्ग मीटर के हिसाब से किराया चुकाने होंगे।

सोशल मीडिया अपडेट्स के लिए हमें Facebook (https://www.facebook.com/moneycontrolhindi/) और Twitter (https://twitter.com/MoneycontrolH) पर फॉलो करें।

सब समाचार

+ और भी पढ़ें