यमन के अदन के पास एक भीषण हादसा हो गया है। हॉर्न ऑफ़ अफ़्रीका से आ रही एक एक नाव पलट गई है। इसमें 38 लोगों की मौत हो गई है। वहीं 100 से ज्यादा लोग लापता बताए जा रह हैं। मौत का यह आंकड़ा अभी और बढ़ने की आशंका जताई गई है। यह घटना 10 जून की है। इस बात की जानकारी स्थानीय अधिकारी और चश्मदीदों ने दी है। रुदुम जिले के निदेशक हादी अल-खुरमा (Hadi Al-Khurma) ने एक न्यूज एजेंसी को बताया कि अदन के पूर्व में शबवा प्रांत के तट पर पहुँचने से पहले ही नाव डूब गई।
