17 जनवरी को अमेरिका ने यमन में हूती संगठन के दूसरे ठिकानों पर एक और बार तगड़ा वार किया। ईरान बेस्ड इस संगठन ने नवंबर से एशिया और यूरोप के व्यापार के रास्ते को अपना निशाना बनाया हुआ है। अमेरिकी सेना के मुताबिक हाल ही में किया गया अटैक, हूती के लाल सागर, बाब एल मांदेब जलसंधि और एडन की खाड़ी में व्यापारी जहाजों को निशाना बनाने की सारी कोशिशों को उखाड़ फेंकेगा। USCENTCOM के कमांडर एरिक कुरिला ने कहा कि ईरान द्वारा समर्थित हूती आतंकवादी लगातार अंतर्राष्ट्रीय नाविकों और लाल सागर के दक्षिण और आस-पास के इलाकों की कमर्शियल शिपिंग लेन्स को निशाना बना रहे हैं।
