moneycontrol.com
नौकरी मिलने के बाद से निवेश करना शुरू कर देना चाहिए। शुरुआती दौर में ही सबसे ज्यादा निवेश और बचत करने का मौका होता है।
निवेश के लिए अच्छे विकल्प
- फंड या इक्विटी में निवेश
- मेडिकल इंश्योरेंस
- एक्सिडेंट इंश्योरेंस
कितना करें निवेश
जरूरी नहीं है कि बहुत ज्यादा रकम की बचत की जाए। हर महीने थोड़ा से निवेश या बचत करके भी आप काफी पैसे बचा पाएंगे। जो आपको बुरे समय में काम आएंगे।
जिंदगी के इस दौर में लंबी अवधि के लिए सोचना मुश्किल है। लेकिन, कुछ बातें तो सभी करनी होती हैं, जैसे घर खरीदना, कार खरीदना, शादी करना। इन सब जरूरतों के लिए जितनी जल्दी पैसा बचाया जाए, उतना ही अच्छा है।
स्वास्थ्य ही पूंजी है
बचत के साथ स्वास्थ्य बीमा लेना भी जरूरी है। जीवन बीमा की जरूरत लगे या न लगे, लेकिन अपना जीवन बीमा जरूर कराएं। तंदरुस्त होने के बावजूद स्वास्थ्य बीमा कराएं। ऐसा करने से बीमारी के वक्त हॉस्पीटल और इलाज का खर्चा आपको बीमा कंपनी देगी।
दुर्घटना के लिए बीमा
दुर्घटना के लिए भी अपना बीमा कराएं। इससे आप दुर्घटना से जुड़ी अपंगता, इलाज और मौत के लिए सुरक्षित रहेंगे।
