एंटरटेनमेंट, म्यूजिक और फिल्म प्रोडक्शन इंडस्ट्री की कंपनी टिप्स म्यूजिक के शेयरों में आज 23 जुलाई को अच्छी तेजी है। शेयर की कीमत दिन में पिछली क्लोजिंग से लगभग 15.7 प्रतिशत तक उछली। BSE पर शेयर 720 रुपये के हाई तक गया। बाद में लगभग 9 प्रतिशत बढ़त के साथ 676.55 रुपये पर सेटल हुआ। एक दिन पहले टिप्स म्यूजिक के बोर्ड ने अप्रैल-जून 2026 तिमाही के नतीजे जारी किए थे। मुनाफा घटने के बावजूद शेयर खरीद बढ़ी है। तिमाही के दौरान कंपनी का शुद्ध मुनाफा सालाना आधार पर 4.6 प्रतिशत गिरकर 43.70 करोड़ रुपये हो गया। एक साल पहले यह 45.84 करोड़ रुपये था।
