Get App

1 नवंबर से बैंक लॉकर के बदल जाएंगे नियम, करोड़ों बैंक ग्राहकों को होगा फायदा

1 November 2025 New Bank Rules: हर बार नए महीने की शुरुआत से ही कुछ नियम बदलते हैं। इस बार 1 नवंबर से बैंक सेविंग अकाउंट और लॉकर के नियम बदलने वाले हैं। अब ग्राहक एक से ज्यादा नॉमिनी सेविंग अकाउंट और बैंक लॉकर के लिए बना सकते हैं

MoneyControl Newsअपडेटेड Oct 29, 2025 पर 4:02 PM
1 नवंबर से बैंक लॉकर के बदल जाएंगे नियम, करोड़ों बैंक ग्राहकों को होगा फायदा
1 November 2025 New Bank Rules: हर बार नए महीने की शुरुआत से ही कुछ नियम बदलते हैं।

1 November 2025 New Bank Rules: हर बार नए महीने की शुरुआत से ही कुछ नियम बदलते हैं। इस बार 1 नवंबर से बैंक सेविंग अकाउंट और लॉकर के नियम बदलने वाले हैं। अब ग्राहक एक से ज्यादा नॉमिनी सेविंग अकाउंट और बैंक लॉकर के लिए बना सकते हैं। आइए जानते हैं सरकार ने नियमों में क्या बदलाव किये हैं।

क्या कहा गया है नए नियमों में

RBI के नए दिशानिर्देशों में नॉमिनेशन फेसिलिटी डिपॉजिट अकाउंट, सेफ डिपॉजिट लॉकर और सेफ कस्टडी आदि शामिल हैं। इसके तहत अब सभी बैंक, चाहे वो प्राइवेट हों, कोऑपरेटिव हों या ग्रामीण बैंक, सभी को अपने ग्राहकों को नॉमिनी की सुविधा देना अनिवार्य होगा। अगर कोई ग्राहक नॉमिनी नहीं करना चाहता है, तो वह एक लिखित घोषणा देकर इससे बाहर रह सकता है। RBI ने साफ किया है कि ऐसा करने पर बैंक अकाउंट खोलने में देरी नहीं कर सकते।

बैंकों को क्या करना होगा

सब समाचार

+ और भी पढ़ें