Get App

आज 1 अक्टूबर से लागू हो गए हैं 8 नये नियम, यहां होगा फायदा, इनमें कटेगी जेब

1 October 2024 New Rules: अक्टूबर 2024 में पैसों से जुड़े कई नियमों में बदलाव आया है। सरकार की तरफ से किये गए नियमों में बदलाव बीमा पॉलिसियों, म्यूचुअल फंड टैक्सेशन और फाइनेंशियल एरिया पर पर सीधा असर डालेंगे

MoneyControl Newsअपडेटेड Oct 01, 2024 पर 11:26 AM
आज 1 अक्टूबर से लागू हो गए हैं 8 नये नियम, यहां होगा फायदा, इनमें कटेगी जेब
1 October 2024 New Rules: अक्टूबर 2024 में पैसों से जुड़े कई नियमों में बदलाव आया है।

1 October 2024 New Rules: अक्टूबर 2024 में पैसों से जुड़े कई नियमों में बदलाव आया है। सरकार की तरफ से किये गए नियमों में बदलाव बीमा पॉलिसियों, म्यूचुअल फंड टैक्सेशन और  फाइनेंशियल एरिया पर पर सीधा असर डालेंगे। ये बदलाव सरकार और नियामक संस्थाओं की पारदर्शिता बढ़ाने और निवेशकों के लिए प्रोसेस को आसान बनाने के मकसद से किए गए हैं। आइए जानते हैं इन महत्वपूर्ण बदलावों के बारे में।

1. पीपीएफ और छोटी बचत योजनाओं में बदलाव: अब एक नाबालिग के लिए सिर्फ एक पीपीएफ खाता खोला जा सकता है। अगर एक से अधिक खाते खोले गए हैं, तो उन्हें अनियमित माना जाएगा और उन पर 4% ब्याज ही मिलेगा। इसके अलावा, एनआरआई (प्रवासी भारतीय) के पीपीएफ खातों पर 1 अक्टूबर से ब्याज मिलना बंद हो जाएगा।

2. लोन के लिए अधिक पारदर्शिता: आरबीआई ने निर्देश दिया है कि 1 अक्टूबर से सभी बैंक और एनबीएफसी (गैर-बैंकिंग वित्तीय कंपनियां) उधारकर्ताओं को Key Facts Statement (KFS) दें, जिसमें सभी शुल्क और शर्तें स्पष्ट रूप से दी जाएं। इससे उधारकर्ता को छिपे हुए खर्चों से बचने और वित्तीय समझ बढ़ाने में मदद मिलेगी।

3. स्वास्थ्य बीमा में सुधार: स्वास्थ्य बीमा पॉलिसियों के लिए IRDAI ने प्री-एग्जिस्टिंग बीमारियों की प्रतीक्षा पीरियड 4 साल से घटाकर 3 साल कर दी है। साथ ही मोराटोरियम पीरियड अब 8 साल से घटाकर 5 साल कर दी गई है, जिससे बीमा धारक तेजी से क्लेम कर सकेंगे।

सब समाचार

+ और भी पढ़ें