Get App

कल से बदल जाएंगे Income Tax से जुड़े ये नियम, कर लें ये जरूरी बदलाव, ताकि बाद में न हों परेशान

Income Tax Rule: इनकम टैक्स के नियमों में कई बदलाव हुए है जो कल यानी नए फाइनेंशियल ईयर से लागू हो जाएंगे। ये बदलाव 1 फरवरी को बजट पेश करते हुए वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण ने ऐलान किये थे। यहां आपको इनकम टैक्स से जुड़े 10 नियमों के बारे में बता रहे हैं, जो कल से लागू हो जाएंगे

MoneyControl Newsअपडेटेड Mar 31, 2023 पर 2:47 PM
कल से बदल जाएंगे Income Tax से जुड़े ये नियम, कर लें ये जरूरी बदलाव, ताकि बाद में न हों परेशान
Income Tax Rule: इनकम टैक्स के नियमों में कई बदलाव हुए है जो कल यानी नए फाइनेंशियल ईयर से लागू हो जाएंगे।

Income Tax Rule: इनकम टैक्स के नियमों में कई बदलाव हुए है जो कल यानी नए फाइनेंशियल ईयर से लागू हो जाएंगे। ये बदलाव 1 फरवरी को बजट पेश करते हुए वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण ने ऐलान किये थे। यहां आपको इनकम टैक्स से जुड़े 10 नियमों के बारे में बता रहे हैं, जो कल से लागू हो जाएंगे। अगर आप अगले वित्त वर्ष में अपना टैक्स बचाना चाहते हैं तो इन नियमों को जरूर जान लें। ताकि, नए फाइनेंशियल ईयर परेशानी न हो।

1. नये टैक्स रिजीम में हुए बदलाव - टैक्स छूट की सीमा को 5 लाख रुपये से बढ़ाकर 7 लाख रुपये कर दिया गया है।

2. अगर कोई व्यक्ति ये नहीं बताता है कि वह किस रिजीम के तहत अपना रिटर्न जमा करेगा, तो उस पर टैक्स नए टैक्स रिजी के तहत लगाया जाएगा। पुराने टैक्स सिस्टम के तहत टैक्स कटवाना चाहते हैं तो लोगों को इसका चुनाव करना होगा।

3. टैक्स स्लैब की दरों में बदलाव हो गया है। अब नये टैक्स स्लैब के तहत टैक्स रेट 0% से 30% तक है। सालाना वेतन 3 लाख रुपये तक पर टैक्स शून्य है। 3 लाख रुपये से 6 लाख रुपये की सैलरी पर 5 फीसदी, 6 लाख रुपये से 9 लाख रुपये की सैलरी पर 10 फीसदी, 9 लाख रुपये से 12 लाख रुपये की सैलरी पर 15 फीसदी, 12 लाख रुपये से 15 लाख रुपये की सैलरी पर 20 फीसदी और 15 लाख रुपये से ऊपर की सैलरी पर 30% की दर से टैक्स लगेगा।

सब समाचार

+ और भी पढ़ें