FD Rates: ज्यादातर सभी बैंक सीनियर सिटीजन को ज्यादा ब्याज और सर्विस देते हैं। क्या आपको पता है कि सीनियर सिटीजन के अलावा एक दूसरा वर्ग भी होता है जिसे सुपर सीनियर सिटीजन कहा जाता है। 60 वर्ष से अधिक उम्र के व्यक्तियों को सीनियर सिटीजन कहा जाता है और 80 वर्ष से अधिक आयु के लोगों को सुपर सीनियर सिटीजन कहा जाता है। कई बैंक अपने उन ग्राहकों को ज्यादा ब्याज ऑफर करते हैं। यहां आपको 4 बैंकों की लिस्ट दे रहे हैं जो सुपर सीनियर सिटीजन को ज्यादा ब्याज ऑफर कर रहे हैं।
