5 Days working in Bank: क्या अप्रैल से बैंकों में 5 दिन काम होगा? दरअसल, हाल ही में एक मीडिया रिपोर्ट में दावा किया गया था कि अप्रैल 2025 से भारत में सभी बैंक हफ्ते में केवल 5 दिन काम करेंगे और शनिवार-रविवार को बंद रहेंगे। हालांकि, सरकार ने इस दावे का खंडन किया है। सरकार ने कहा कि ऐसा कोई नियम अभी लागू नहीं किया गया है। इस रिपोर्ट के सामने आने के बाद बैंक कर्मचारियों और ग्राहकों में अटकलें तेज हो गईं कि क्या अगले महीने से बैंक सभी शनिवारों को बंद रहेंगे। जिसका सरकार ने खंडन किया है।
