Financial Changes From 1st July 2022: नया महीना शुरू होते ही आपके फाइनेंस से जुड़े नियमों में बदलाव होने वाला है। ये नियम टैक्स, स्टॉक मार्केट, एलपीजी सिलेंडर रसोई गैस, आधार-पैन से जुड़े नियम हैं। आधार को पैन से लिंक कराने के चार्ज 1 जुलाई से बढ़ जाएंगे। ऐसे में गैस की बुकिंग, आधार को पैन से लिंक करने और डीमैट अकाउंट की kyc का काम 1 जुलाई से पहले निपटा लें।
