DA Hike: केंद्र सरकार कर्मचारियों और पेंशनर्स के लिए महंगाई भत्ता (DA) और महंगाई राहत (DR) में 2% की बढ़ोतरी देने की तैयारी कर रही है। लेकिन इस पर अभी कोई आधिकारिक जानकारी नहीं आई है। सरकार अगर महंगाई भत्ता बढ़ाती है तो ये जनवरी 2025 से लागू होगा। यानी, केंद्रीय कर्मचारियों को मार्च की सैलरी में बढ़ी हुई रकम के साथ 2 महीने का एरियर भी मिलेगा।
