31 दिसंबर यानी आज 7वें केंद्रीय वेतन आयोग के 10 साल पूरे हो गए। करीब 1.2 करोड़ केंद्रीय सरकारी कर्मचारी और पेंशनर्स के लिए यह एक अहम मोड़ है। अब लोग यह समझने की कोशिश कर रहे हैं कि पिछले 10 साल में उनकी सैलरी और पेंशन कैसे बदली और आगे 8वें वेतन आयोग से क्या उम्मीद की जा सकती है।
