Get App

7th Pay Commission नहीं हुआ लागू, तो 1 मार्च से हड़ताल पर जाएंगे कर्नाटक के सरकारी कर्मचारी

7th Pay Commission: कर्नाटक राज्य के कर्मचारियों ने 7वां वेतन आयोग नहीं लागू करने के कारण हड़ताल पर जाने का ऐलान किया है। अगर राज्य सरकार 1 मार्च तक कर्मचारी संघ की मांगों को नहीं मानती, तो कर्मचारी हड़ताल पर जा सकते हैं। कर्मचारियों के मुताबिक उन्होंने सरकार को 1 मार्च 2023 तक का समय दिया है

MoneyControl Newsअपडेटेड Feb 27, 2023 पर 11:42 AM
7th Pay Commission नहीं हुआ लागू, तो 1 मार्च से हड़ताल पर जाएंगे कर्नाटक के सरकारी कर्मचारी
7th Pay Commission: कर्नाटक राज्य के कर्मचारियों ने 7वां वेतन आयोग नहीं लागू करने के कारण हड़ताल पर जाने का ऐलान किया है।

7th Pay Commission: कर्नाटक राज्य के कर्मचारियों ने 7वां वेतन आयोग नहीं लागू करने के कारण हड़ताल पर जाने का ऐलान किया है। अगर राज्य सरकार 1 मार्च तक कर्मचारी संघ की मांगों को नहीं मानती, तो कर्मचारी हड़ताल पर जा सकते हैं। कर्मचारियों के मुताबिक उन्होंने सरकार को 1 मार्च 2023 तक का समय दिया है, अगर तब तक उनकी मांग नहीं मानी गई तो राज्य में एक मार्च से सरकारी कर्मचारी हड़ताल पर चले जाएंगे।

1 मार्च से जाएंगे हड़ताल पर

संघ के अध्यक्ष सी एस शदाक्षरी ने कहा कि सभी सरकारी कर्मचारियों ने 1 मार्च से ड्यूटी पर नहीं जाने और राज्य भर में विरोध शुरू करने का फैसला किया है। हालांकि, राज्य सरकार को 1 मार्च तक समय पहले दिया गया है। उन्होंने कहा कि कर्नाटक राज्य के मुख्यमंत्री बसवराज बोम्मई ने सरकारी कर्मचारियों के प्रति अपनी जिम्मेदारी नहीं निभा रहे हैं। सीएम बोम्मई के 7वां वेतन आयोग नहीं लागू करने के कारण कई कर्मचारी नाराज है।

कर्मचारी करेंगे विरोध प्रदर्शन

सब समाचार

+ और भी पढ़ें