घर, जमीन, बैंक बैलेंस, निवेश और अन्य संपत्तियां जुटाने में लोग पूरी जिंदगी लगा देते हैं। लेकिन इन संपत्तियों का भविष्य क्या होगा, इस बारे में अक्सर सोचते ही नहीं। यही वजह है कि देश में बड़ी संख्या में परिवार विरासत से जुड़े विवादों का सामना करते हैं। एक हालिया रिपोर्ट के मुताबिक करीब 85% भारतीयों ने अब तक वसीयत (Will) नहीं बनाई है। इतना ही नहीं ज्यादातर लोगों की फिलहाल वसीयत बनाने की कोई योजना भी नहीं है। एक्सपर्ट्स का कहना है कि समय रहते वसीयत तैयार करने से परिवार को भविष्य के विवादों और कानूनी परेशानियों से बचाया जा सकता है।
