Get App

8वें वेतन आयोग में बेसिक सैलरी में मर्ज होगा DA! बढ़ सकते हैं ये 3 अलाउंस

8th Pay Commission: सरकार ने 8वें वेतन आयोग को लेकर जनवरी 2025 में ऐलान कर दिया था। तभी से केंद्रीय कर्मचारियों और पेंशन पाने वालों के बीच सैलरी और पेंशन में बढ़ोतरी को लेकर चर्चाएं तेज हो गई हैं। ऐसी उम्मीद है कि 8वें वेतन आयोग में डीए बेसिक सैलरी में मर्ज हो सकता है

MoneyControl Newsअपडेटेड Jul 07, 2025 पर 7:04 PM
8वें वेतन आयोग में बेसिक सैलरी में मर्ज होगा DA! बढ़ सकते हैं ये 3 अलाउंस
8th Pay Commission: सरकार ने 8वें वेतन आयोग को लेकर जनवरी 2025 में ऐलान कर दिया था।

8th Pay Commission: सरकार ने 8वें वेतन आयोग को लेकर जनवरी 2025 में ऐलान कर दिया था। तभी से केंद्रीय कर्मचारियों और पेंशन पाने वालों के बीच सैलरी और पेंशन में बढ़ोतरी को लेकर चर्चाएं तेज हो गई हैं। ऐसी उम्मीद है कि 8वें वेतन आयोग में डीए बेसिक सैलरी में मर्ज हो सकता है। साथ ही अलाउंस यानी भत्तों के स्ट्रक्चर में भी  बढ़ोतरी हो सकती है।

मेडिकल अलाउंस में तीन गुना बढ़ोतरी का प्रस्ताव

11 मार्च 2025 को दिल्ली के में आयोजित 34वीं SCOVA मीटिंग के दौरान पेंशनर्स के फिक्स्ड मेडिकल अलाउंस को लेकर अहम प्रस्ताव सामने आया। बैठक में यह सुझाव रखा गया कि मौजूदा 1,000 रुपये के मेडिकल अलाउंस को बढ़ाकर 3,000 रुपये मंथली किया जाए। पेंशनर्स लंबे समय से बढ़ती महंगाई और इलाज के खर्चों को देखते हुए इस भत्ते में बढ़ोतरी की मांग कर रहे थे। अब यह प्रस्ताव 8वें वेतन आयोग की शर्तों (Terms of Reference) में शामिल करने की सिफारिश की गई है। माना जा रहा है कि यह बदलाव 1 जनवरी 2026 से लागू हो सकता है।

HRA और अन्य अलाउंस में हो सकती है बढ़ोतरी

सब समाचार

+ और भी पढ़ें