8th Pay Commission: सैलरी बढ़ते ही करें ये 4 काम, मौज से कटेगी जिंदगी! जानिए एक्स्ट्रा इनकम को बढ़ाने की सीक्रेट पर आसान ट्रिक्स
8th pay commission Financial Planning: 8वें वेतन आयोग में 3.833 फिटमेंट फैक्टर लागू हुआ तो लेवल-1 कर्मचारियों की बेसिक सैलरी ₹18,000 से बढ़कर सीधे ₹68,994 हो सकती है। यानी हर महीने 50 हजार रुपये से ज्यादा की एक्स्ट्रा इनकम। लेकिन इस बढ़ी हुई रकम का सही इस्तेमाल कैसे करें ताकि भविष्य सुरक्षित रहे? जानिए लोन चुकाने से लेकर एसआईपी और इमरजेंसी फंड बनाने का पूरा गणित
इस बार लेवल-1 पर नए भर्ती होने वाले केंद्रीय कर्मचारी की बेसिक सैलरी में एक बड़ा उछाल देखने को मिलेगा
8th Pay Commission Financial Planning: 10 सालों के बाद एक बार फिर से केन्द्रीय कर्मचारियों की सैलरी बढ़ने वाली है। इसके लिए 8वें वेतन आयोग की प्रक्रिया पूरे जोर-शोर से चल रही है। 50 लाख से अधिक कर्मचारियों और 69 लाख पेंशनभोगियों के लिए यह केवल महीने का पे-चेक बढ़ाने का जरिया नहीं है, बल्कि लंबे समय के लिए आर्थिक मजबूती हासिल करने का सुनहरा मौका है।
क्षेत्रीय बैठकों और कर्मचारी यूनियनों की मांगों के बीच सबसे बड़ा चर्चा का विषय 3.833 का फिटमेंट फैक्टर है। अगर आयोग इस सिफारिश को स्वीकार कर लेता है, तो लेवल-1 पर नए भर्ती होने वाले केंद्रीय कर्मचारी की बेसिक सैलरी में एक बड़ा उछाल देखने को मिलेगा।
आइए समझते हैं कि लेवल-1 के कर्मचारियों को हर महीने कितने एक्स्ट्रा रुपये मिल सकते हैं और इस बढ़ी हुई सैलरीका बुद्धिमानी से कहां-कहां इस्तेमाल करना चाहिए।
3.833 फिटमेंट फैक्टर: लेवल-1 कर्मचारियों को कितना फायदा?
फिलहाल 7वें वेतन आयोग के तहत लेवल-1 पर जॉइन करने वाले कर्मचारी की शुरुआती बेसिक सैलरी ₹18,000 प्रति माह है।
प्रस्तावित फिटमेंट फैक्टर: 3.833
नई बेसिक सैलरी: ₹18,000 × 3.833 = ₹68,994 प्रति माह
यानी हर महीने बेसिक सैलरी में ₹50,994 की सीधी बढ़ोतरी।
बढ़ी हुई सैलरी को कहां खर्च करें? एक्सपर्ट्स का 4-स्टेप फॉर्मूला
अक्सर सैलरी बढ़ते ही लोग अपने लाइफस्टाइल के खर्च बेतहाशा बढ़ा देते हैं। लीगल व फाइनेंशियल एक्सपर्ट्स की मानें तो अतिरिक्त इनकम का समझदारी से बंटवारा करके स्थाई संपत्ति बनाने पर ध्यान देना चाहिए। ₹50,994 की अतिरिक्त आय का सही इस्तेमाल इस प्रकार किया जा सकता है:
1. लॉन्ग-टर्म इनवेस्टमेंट और रिटायरमेंट प्लानिंग: बढ़ी हुई आय का लगभग आधा हिस्सा यानी ₹20,398 से ₹25,497 हर महीने भविष्य के लिए बचाएं। इससे NPS में योगदान बढ़ाएं या इक्विटी म्यूचुअल फंड्स में SIP शुरू करें।
2. महंगे कर्जों और लोन का निपटारा (20% से 30%): क्रेडिट कार्ड का बिल, पर्सनल लोन या महंगे ब्याज वाले कर्जों को सबसे पहले खत्म करें। ₹10,199 से ₹15,298 महीने की राशि से इसका निपटान करें। कर्ज खत्म होने से हर महीने की फिक्स्ड ईएमआई का बोझ खत्म होगा।
3. इमरजेंसी फंड (10% से 20%): किसी भी मेडिकल या अप्रत्याशित इमरजेंसी के लिए 6 महीने के खर्च के बराबर पैसा सुरक्षित रखें। लिक्विड म्यूचुअल फंड या शॉर्ट-टर्म बैंक FD में रखें।
4. लाइफस्टाइल और निजी खर्च (10% से 20%): सैलरी बढ़ने की खुशी मनाएं और अपनी पसंद के शौक पूरे करें, लेकिन बजट में रहकर। इसके लिए करीब राशि ₹5,099 से ₹10,199 महीने ही खर्च करें।
करियर के पड़ाव के हिसाब से निवेश की रणनीति
सैलरी बढ़ने के बाद हर उम्र के कर्मचारी को एक जैसा निवेश नहीं करना चाहिए:
शुरुआती करियर: बाजार के जोखिमों को संभालने का समय ज्यादा होता है, इसलिए एनपीएस के साथ-साथ इक्विटी एसआईपीमें ज्यादा हिस्सा लगाएं।
मिड-करियर कर्मचारी: वित्तीय लक्ष्यों को ध्यान में रखते हुए एसआईपी, एनपीएस और सुरक्षित डेट फंड्स का संतुलित मिश्रण बनाएं।
रिटायरमेंट के करीब कर्मचारी: पूंजी सुरक्षित रखने के लिए वीपीएफ (VPF), एनपीएस (NPS) और फिक्स्ड इनकम इंस्ट्रूमेंट्स पर ज्यादा जोर दें।
Disclaimer: यहां मुहैया जानकारी सिर्फ सूचना के लिए दी जा रही है। यहां बताना जरूरी है कि मार्केट में निवेश बाजार जोखिमों के अधीन है। निवेशक के तौर पर पैसा लगाने से पहले हमेशा एक्सपर्ट से सलाह लें। मनीकंट्रोल की तरफ से किसी को भी पैसा लगाने की यहां कभी भी सलाह नहीं दी जाती है।