Get App

Aadhaar Card: क्या ऑनलाइन बनवाया जा सकता हैं आधार कार्ड? जानें क्या है इसके नियम

आज के समय में आधार कार्ड एक महत्वपूर्ण और आवश्यक डाक्यूमेंट बन चुका है। यह एक भारतीय नागरिक के लिए सरकारी पहचान पत्र के रूप में कार्य करता है। ये सरकार की ओर से जारी किए जाने वाला एक आईडी है, जिसकी हर जगह जरूरत पड़ती है।

MoneyControl Newsअपडेटेड Nov 17, 2024 पर 8:42 PM
Aadhaar Card: क्या ऑनलाइन बनवाया जा सकता हैं आधार कार्ड? जानें क्या है इसके नियम
Aadhaar Card: क्या ऑनलाइन आधार कार्ड बनवाया जा सकता है?

Aadhaar Card: आधार कार्ड ने आज के डिजिटल युग में अपनी एक महत्वपूर्ण पहचान बना ली है, जहां अधिकतर सेवाएँ ऑनलाइन उपलब्ध हैं। यह आईडी हर भारतीय नागरिक के लिए अनिवार्य बनता जा रहा है, खासकर सरकारी सुविधाओं और सेवाओं का लाभ उठाने के लिए। आधार कार्ड को ऑनलाइन और ऑफलाइन बनवाया जा सकता है।

आजकल के डिजिटल जमाने में आधार कार्ड पूरी तरह से ऑनलाइन नहीं बनाया जा सकता है। लेकिन नामांकन प्रक्रिया को अब पहले से अधिक सरल और सुलभ बना दिया गया है। अगर आप आधार बनवाने जा रहे हैं तो आपको इन प्रक्रिया को फॉलो करना होगा।

स्टेप 1 : नामांकन केंद्र पर जाएँ

नए आधार कार्ड के लिए आवेदन करने के लिए, आपको व्यक्तिगत रूप से किसी अधिकृत आधार नामांकन केंद्र पर जाना होगा। ये केंद्र पूरे देश में फैले हुए हैं और आधिकारिक UIDAI वेबसाइट के माध्यम से आप इसको आसानी से ढूंढ सकते हैं।

सब समाचार

+ और भी पढ़ें