Get App

Aadhar Card: आधार में जानकारी मुफ्त में अपडेट करने के लिए बचे हैं सिर्फ 4 दिन! तुरंत करें, वरना बाद में नहीं मिलेगा मौका

Aadhar Card: अगर आपने अभी तक अपने आधार कार्ड की जानकारी को मुफ्त में अपडेट नहीं किया है, तो अब आपके पास केवल चार दिन का समय बचा है। आप आधार में अपना पता, नाम, या जन्मतिथि जैसी जानकारी को ऑनलाइन या ऑफलाइन दोनों तरीके से अपडेट कर सकते हैं

MoneyControl Newsअपडेटेड Sep 11, 2024 पर 10:55 AM
Aadhar Card: आधार में जानकारी मुफ्त में अपडेट करने के लिए बचे हैं सिर्फ 4 दिन! तुरंत करें, वरना बाद में नहीं मिलेगा मौका
Aadhar Card: अगर आपने अभी तक अपने आधार कार्ड की जानकारी को मुफ्त में अपडेट नहीं किया है, तो अब आपके पास केवल चार दिन का समय बचा है।

Aadhar Card: अगर आपने अभी तक अपने आधार कार्ड की जानकारी को मुफ्त में अपडेट नहीं किया है, तो अब आपके पास केवल चार दिन का समय बचा है। आप आधार में अपना पता, नाम, या जन्मतिथि जैसी जानकारी को ऑनलाइन या ऑफलाइन दोनों तरीके से अपडेट कर सकते हैं। लेकिन ऑनलाइन अपडेट करने के लिए चार्ज नहीं देना होगा लेकिन ऑफलाइन अपडेट करने पर फीस देनी होगी। भारतीय विशिष्ट पहचान प्राधिकरण (UIDAI) के मुताबिक 14 सितंबर 2024 तक आधार कार्ड में जानकारी को मुफ्त में अपडेट किया जा सकता है। इसके बाद UIDAI इसके लिए चार्ज लेगा।

आधार कार्ड की जानकारी अपडेट करना क्यों है जरूरी?

आधार कार्ड एक 12 अंकों का यूनीक पहचान नंबर होता है, जो बायोमेट्रिक और जनसांख्यिकीय जानकारी पर आधारित होता है। अगर आपने आधार कार्ड जारी होने के 10 साल बाद भी इसे अपडेट नहीं किया है, तो आपको अपनी पहचान और पते के प्रमाण पत्र को नए सिरे से जमा करने की सलाह दी जाती है। UIDAI ने यह कदम उठाया है ताकि नागरिकों की जानकारी को सुरक्षित और सही तरीके से अपडेट रखा जा सके।

ऑनलाइन जानकारी अपडेट करने का तरीका:

सब समाचार

+ और भी पढ़ें