Aadhar Card: अगर आपने अब तक अपने आधार कार्ड की जानकारी को अपडेट नहीं किया है, तो अब आपके पास इसके लिए कम समय बचा है। आप आधार में अपना पता, नाम या जन्मतिथि में बदल सकते हैं। ये काम अपने घर से ही दो मिनट में पूरा कर सकते हैं। अच्छी बात ये है कि ये सारा काम आप मुफ्त में कर सकते हैं। ये काम आम लोग 14 सितंबर 2024 तक कर सकते हैं। भारतीय विशिष्ट पहचान प्राधिकरण (UIDAI) के मुताबिक 14 सितंबर तक आधार कार्ड में अपडेट करने के लिए चार्ज नहीं देना होगा।
