Aadhaar पर आया नया अपडेट, अभी कर लें आधार से जुड़ा ये काम, वरना रहेंगे हमेशा परेशान

Aadhar Card Update: केंद्रीय इलेक्ट्रॉनिक्स और सूचना प्रौद्योगिकी मंत्रालय ने बच्चों के आधार कार्ड से जुड़े नए अपडेट की जानकारी दी है। मंत्रालय ने कहा है कि UIDAI ने 7 वर्ष की आयु प्राप्त कर चुके सभी बच्चों के लिए बायोमेट्रिक अपडेट अनिवार्य करने का निर्देश दिया है

अपडेटेड Jul 15, 2025 पर 6:59 PM
Story continues below Advertisement
Aadhar Card Update : आधार को लेकर आया ये बड़ा अपडेट

Aadhar Card Update: भारत में आधार कार्ड आज के समय में एक जरूरी डॉक्यूमेंट बन चुका है। भारत में अब आधार के बिना कोई भी जरूरी काम नहीं हो सकता है। आधार बस सिटीजनशिप की आइडेंटिटी ही नहीं बल्कि सरकारी से लेकर कई तरह के जरूरी कामों के लिए यह अनिवार्य हो चीज है। भारत में आधार, बच्चों से लेकर बड़ों तक यानी हर आयुवर्ग की लिए हैं। वहीं बच्चों के आधार कार्ड को 5 साल और 15 साल की उम्र पर अपडेट कराना जरूरी है और इसे लेकर अब एक बड़ा आदेश सामने आया है।

आधार को लेकर सामने आया ये बड़ा आपडेट

केंद्रीय इलेक्ट्रॉनिक्स और सूचना प्रौद्योगिकी मंत्रालय ने बच्चों के आधार कार्ड से जुड़े नए अपडेट की जानकारी दी है। मंत्रालय ने कहा है कि UIDAI ने 7 वर्ष की आयु प्राप्त कर चुके सभी बच्चों के लिए बायोमेट्रिक अपडेट अनिवार्य करने का निर्देश दिया है। भारतीय विशिष्ट पहचान प्राधिकरण (UIDAI) ने सात साल की उम्र पूरी कर चुके बच्चों के लिए आधार में बायोमेट्रिक जानकारी अपडेट करवाने की ज़रूरत पर ज़ोर दिया है। यह एक अनिवार्य प्रक्रिया है जो पहले से ही आधार नियमों का हिस्सा है।


बच्चों के लिए जरूरी हुआ ये नियम 

इलेक्ट्रॉनिक्स और सूचना प्रौद्योगिकी मंत्रालय के अनुसार, माता-पिता या अभिभावक अपने बच्चे की जानकारी किसी भी आधार सेवा केंद्र या अधिकृत आधार केंद्र पर जाकर आसानी से अपडेट करवा सकते हैं। मंत्रालय ने कहा है, भारतीय विशिष्ट पहचान प्राधिकरण (UIDAI) ने ऐसे बच्चों जो 7 वर्ष की आयु प्राप्त कर चुके हैं, लेकिन अभी तक आधार में अपना बायोमेट्रिक अपडेट नहीं कराया है। ऐसे बच्चों के लिए अनिवार्य बायोमेट्रिक अपडेट (एमबीयू) पूरा करने के महत्व पर जोर दिया है। माता-पिता या अभिभावक किसी भी आधार सर्विस सेंटर या आधार केंद्र पर अपने बच्चे का डिटेल अपडेट कर सकते हैं।

हिंदी में शेयर बाजार स्टॉक मार्केट न्यूज़,  बिजनेस न्यूज़,  पर्सनल फाइनेंस और अन्य देश से जुड़ी खबरें सबसे पहले मनीकंट्रोल हिंदी पर पढ़ें. डेली मार्केट अपडेट के लिए Moneycontrol App  डाउनलोड करें।