Get App

Aadhar: आधार अपडेट फ्री में कराने का आखिरी मौका, 14 जून 2025 तक कर सकते हैं ऑनलाइन अपडेट

Aadhar: अगर आपने अभी तक अपने आधार कार्ड की जानकारी अपडेट नहीं की है, तो आपके पास इसे फ्री में अपडेट करने का सुनहरा मौका है। UIDAI (भारतीय विशिष्ट पहचान प्राधिकरण) आधार में जानकारी फ्री में अपडेट करने का मौका दे रहा है। यूजर्स myAadhaar पोर्टल पर ऑनलाइन आधार की जानकारी अपडेट कर सकते हैं

MoneyControl Newsअपडेटेड Jun 02, 2025 पर 4:27 PM
Aadhar: आधार अपडेट फ्री में कराने का आखिरी मौका, 14 जून 2025 तक कर सकते हैं ऑनलाइन अपडेट
Aadhar: अगर आपने अभी तक अपने आधार कार्ड की जानकारी अपडेट नहीं की है, तो आपके पास इसे फ्री में अपडेट करने का सुनहरा मौका है।

Aadhar: अगर आपने अभी तक अपने आधार कार्ड की जानकारी अपडेट नहीं की है, तो आपके पास इसे फ्री में अपडेट करने का सुनहरा मौका है। UIDAI (भारतीय विशिष्ट पहचान प्राधिकरण) आधार में जानकारी फ्री में अपडेट करने का मौका दे रहा है। यूजर्स myAadhaar पोर्टल पर ऑनलाइन आधार की जानकारी अपडेट कर सकते हैं। UIDAI की फ्री सर्विस का फायदा यूजर्स 14 जून 2025 तक उठा सकते हैं। यानी, यूजर्स के पास मुफ्त में अपडेट करने के लिए करीब 12 दिन का समय बचा है। हालांकि, मुफ्त में एड्रेस अपडेट कराने की डेडलाइन UIDAI इससे पहले कई बार बढ़ाई है। हो सकता है कि ये डेडलाइन एक बार फिर बढ़ जाए लेकिन इसके लिए आधिकारिक ऐलान का इंतजार करना होगा। जब तक डेडलाइन नहीं बढ़ाई जाती है, तब तक आधार में मुफ्त अपडेट कराने की आखिरी तारीख 14 जून है।

कौनसी जानकारी मुफ्त कर सकते हैं अपडेट

इस मुफ्त सर्विस के तहत आप अपने आइडेंडिटी प्रूफ (Proof of Identity) और Proof of Address (PoA) को ऑनलाइन अपडेट कर सकते हैं। हालांकि, 15 जून 2025 के बाद अगर आप फिजिकल आधार सेंटर पर जाकर जानकारी अपडेट करवाते हैं, तो 50 रुपये फीस लगेगी, जो मौजूदा ऑफलाइन चार्ज के बराबर है।

UIDAI ने क्यों की ये अपील?

सब समाचार

+ और भी पढ़ें