Get App

50 डिग्री में कहीं AC में न लग जाए आग! शॉर्ट सर्किट से बचने के लिए पहले करें ये उपाय

भीषण गर्मी के दिनों में एसी में आग लगने, शॉर्ट सर्किट होने या एसी में विस्फोट में आग लगने की कई घटनाएं सामने आई है। 30 मई की सुबह नोएडा के सेक्टर 100 में पॉश लोटस बुलेवार्ड सोसायटी के एक फ्लैट में एयर कंडीशनर विस्फोट के कारण आग लग गई

MoneyControl Newsअपडेटेड Jun 06, 2024 पर 2:28 PM
50 डिग्री में कहीं AC में न लग जाए आग! शॉर्ट सर्किट से बचने के लिए पहले करें ये उपाय
भीषण गर्मी के दिनों में एसी में आग लगने, शॉर्ट सर्किट होने या एसी में विस्फोट में आग लगने की कई घटनाएं सामने आई है।

भीषण गर्मी के दिनों में एसी में आग लगने, शॉर्ट सर्किट होने या एसी में विस्फोट में आग लगने की कई घटनाएं सामने आई है। 30 मई की सुबह नोएडा के सेक्टर 100 में पॉश लोटस बुलेवार्ड सोसायटी के एक फ्लैट में एयर कंडीशनर विस्फोट के कारण आग लग गई। गाजियाबाद वसुंधरा सेक्टर 1 में घर में एसी में शॉर्ट सर्किट होने से आग लग गई। AC ब्लास्ट आम तौर पर एक एयर कंडीशनिंग (AC) यूनिट से जुड़े विस्फोट या आग की वजह से हाता है। ये आग कई कारणों से लग सकती है। इसमें इलेक्ट्रिकल और मशीन फेल होने की वजह से होता है।

जैसे ही पूरे उत्तर भारत में गर्मियों का तापमान बढ़ रहा है और कई हिस्सों में 50 डिग्री सेल्सियस तक पहुंच गया है, हमारे एयर कंडीशनर (AC) जीवनरक्षक बन गए हैं। हालांकि, क्या होगा यदि आपकी एसी यूनिट ही आग का खतरा बन जाए? हालांकि एसी में आग लगना बहुत कम होता है, फिर भी ऐसा हो सकता है। यहां आपको एसी को सुरक्षित रखने के उपाय बता रहे हैं।

एयर फिल्टर नियमित रूप से बदलें

एक भरा हुआ फिल्टर हवा के फ्लो को रोकता है, जिससे एसी को अधिक मेहनत करनी पड़ती है और ज्यादा गरम होना पड़ता है। इसमें नियमित तौर पर बदलाव करते रहें।

सब समाचार

+ और भी पढ़ें