मनीकंट्रोल-सेक्योरनाउ हेल्थ इंश्योरेंस रेटिंग्स ने Aditya Birla Health Insurance के एक्टिव फिट प्लान को A रेटिंग वाले प्लान में शामिल किया है। इस प्लान ने 10 लाख कैटेगरी (सम अश्योर्ड) में 74 फीसदी स्कोर हासिल किया है, जबकि 50 लाख सम एश्योर्ड कैटेगरी में 68 फीसदी स्कोर हासिल किया है। प्लान को यह स्कोर 45 साल एज ग्रुप में मिला है। ए ग्रेड की रेटिंग सिर्फ ऐसे प्लान को दी जाती है जिनका ओवरऑल स्कोर 65 फीसदी से ज्यादा होता है। ए रेटिंग में किसी प्लान के शामिल होने का मतलब यह है कि वह न सिर्फ तय मानदंडों का पूरा करता है बल्कि कम्प्रिहेंसिव कवरेज, बेनेफिट्स और ओवरऑल वैल्यू में स्टैंडर्ड्स को पार कर जाता है।
