Get App

SBI के बाद अब ICICI बैंक से भी पैसा निकालना हो जाएगा महंगा, 1 अगस्त से बदल रहे हैं नियम

स्टेट बैंक ऑफ इंडिया (SBI) के बाद अब ICICI Bank भी अपने ग्राहकों को झटका देने जा रहा है

MoneyControl Newsअपडेटेड Jul 06, 2021 पर 7:33 PM
SBI के बाद अब ICICI बैंक से भी पैसा निकालना हो जाएगा महंगा, 1 अगस्त से बदल रहे हैं नियम

स्टेट बैंक ऑफ इंडिया (SBI) के बाद अब  ICICI Bank भी अपने ग्राहकों को झटका देने जा रहा है। 1 अगस्त से बैंक के एटीएम से पैसा निकालना, कैश निकालना महंगा होने वाला है। साथ ही चेकबुक के नियमों में भी बदलाव होने वाला है। ICICI की ओर से अपने ग्राहकों को 4 फ्री ट्रांजेक्शन की सर्विस दी जाती है। 4 बार पैसा निकालने के बाद आपको चार्ज देना होगा। SBI बैंक ने 1 जुलाई से ऐसे ही नियमों में बदलाव किया है। जानें 1 अगस्त से क्या नियम बदलने वाले हैं।

देना होगा चार्ज

- अगस्त से ICICI Bank के ग्राहकों अपनी होम ब्रांच एक लाख रुपये प्रति निकाल सकते हैं।
- इससे ज्यादा होने पर 5 रुपये प्रति 1,000 पर देना होगा।
- होम ब्रांच के अलावा दूसरी ब्रांच से पैसा निकालने पर प्रतिदिन 25,000 रुपये तक कैश निकालने पर चार्ज नहीं है।
- उसके बाद 1000 रुपये निकालने पर 5 रुपये देना होगा।

चेकबुक पर कितना लगेगा चार्ज

- 25 पेज की चेकबुक फ्री होगी।

-इसके बाद में आपको 20 रुपये प्रति 10 पन्नों की अतिरिक्त चेकबुक के लिए देना होगा


ATM इंटरचेंज ट्रांजेक्शन

सब समाचार

+ और भी पढ़ें