Airport Lounge Rules: 1 अप्रैल से कई कार्ड्स पर खत्म होगी फ्री एंट्री, जानिए नए नियम

Airport Lounge Rules: अप्रैल 2026 से भारत में कई क्रेडिट और डेबिट कार्ड पर मिलने वाली एयरपोर्ट लाउंज एक्सेस सर्विस में बड़ा बदलाव होने जा रहा है। बैंकों और नेशनल पेमेंट्स कॉरपोरेशन ऑफ इंडिया (NPCI) ने नियमों में बदलाव किया है

अपडेटेड Mar 17, 2026 पर 2:11 PM
Story continues below Advertisement
Airport Lounge Rules: अप्रैल 2026 से भारत में कई क्रेडिट और डेबिट कार्ड पर मिलने वाली एयरपोर्ट लाउंज एक्सेस सर्विस में बड़ा बदलाव होने जा रहा है।

Airport Lounge Rules: अप्रैल 2026 से भारत में कई क्रेडिट और डेबिट कार्ड पर मिलने वाली एयरपोर्ट लाउंज एक्सेस सर्विस में बड़ा बदलाव होने जा रहा है। बैंकों और नेशनल पेमेंट्स कॉरपोरेशन ऑफ इंडिया (NPCI) ने नियमों में बदलाव किया है, जिससे कई ग्राहकों के लिए फ्री लाउंज एंट्री खत्म या सीमित हो सकती है।

RuPay Platinum कार्ड पर खत्म होगी सर्विस

NPCI के नए नियमों के मुताबिक 1 अप्रैल 2026 से RuPay Platinum डेबिट कार्ड पर मिलने वाली फ्री लाउंज सर्विस बंद कर दी जाएगी। इसका मतलब है कि इस कार्ड से अब ग्राहक एयरपोर्ट और रेलवे लाउंज का मुफ्त उपयोग नहीं कर पाएंगे। इस बदलाव की जानकारी पंजाब नेशनल बैंक, HDFC बैंक, पंजाब एंड सिंध बैंक और ESAF स्मॉल फाइनेंस बैंक जैसे कई बैंकों ने अपने ग्राहकों को दे दी है।


RuPay Select कार्ड पर खर्च करना होगा जरूरी

RuPay Select डेबिट कार्ड धारकों को लाउंज एक्सेस तो मिलेगा, लेकिन अब यह खर्च (spend) पर आधारित होगा। यानी अगर ग्राहक एक तय लिमिट तक खर्च करेंगे, तभी उन्हें अगली तिमाही में फ्री लाउंज एंट्री मिलेगी। उदाहरण के तौर पर, अगर कोई ग्राहक एक तिमाही में 5,000 रुपये खर्च करता है, तो उसे अगले कुछ महीनों में लाउंज सर्विस मिल सकती है।

क्रेडिट कार्ड पर भी बदले नियम

कुछ क्रेडिट कार्ड्स के फायदे भी बदले जा रहे हैं। Axis Bank ने बताया है कि वह Airtel Axis Bank Credit Card पर मिलने वाली 4 फ्री घरेलू लाउंज विजिट को 12 अप्रैल 2026 से बंद कर देगा। साथ ही इस कार्ड के रिवॉर्ड सिस्टम में भी बदलाव किया गया है।

कैशबैक नियमों में बदलाव

अब Airtel पेमेंट्स पर मिलने वाला कैशबैक भी नए तरीके से मिलेगा।

Airtel सेवाओं पर 25% कैशबैक जारी रहेगा

अन्य यूटिलिटी पेमेंट पर 10% कैशबैक मिलेगा

लेकिन अब इनका अधिकतम कैशबैक आपके बाकी खर्च से मिलने वाले बेस कैशबैक पर निर्भर करेगा। पहले इन पर 250 रुपये तक का फिक्स कैप था।

पार्टनर ऑफर भी बदले

अब Swiggy, Zomato और BigBasket पर मिलने वाला 10% कैशबैक बंद होगा। इसके बदले Zomato, Blinkit और District Movies पर 10% वैल्यू बैक मिलेगा, जो सीधे वॉलेट में जाएगा।

क्यों हो रहे हैं ये बदलाव

पिछले कुछ सालों में लाउंज का इस्तेमाल काफी बढ़ गया है, जिससे बैंकों का खर्च भी बढ़ा है। इसी वजह से अब बैंक यह सर्विस सिर्फ एक्टिव और ज्यादा खर्च करने वाले ग्राहकों तक सीमित कर रहे हैं।

ग्राहकों को क्या करना चाहिए

अगर आपके पास RuPay Platinum कार्ड है, तो ध्यान रखें कि 31 मार्च के बाद लाउंज सर्विस खत्म हो जाएगी। RuPay Select और क्रेडिट कार्ड यूजर्स को अपने कार्ड के नए नियम और खर्च की शर्तें जरूर चेक करनी चाहिए।

सोने की चमक पड़ी फीकी! ईरान संकट के बीच लोग जरूरी चीजों पर कर रहे खर्च; प्री-वॉर लेवल पर आईं कीमतें

हिंदी में शेयर बाजार स्टॉक मार्केट न्यूज़,  बिजनेस न्यूज़,  पर्सनल फाइनेंस और अन्य देश से जुड़ी खबरें सबसे पहले मनीकंट्रोल हिंदी पर पढ़ें. डेली मार्केट अपडेट के लिए Moneycontrol App  डाउनलोड करें।