Get App

अक्षय तृतीया पर सोने-चांदी के अलावा ये चीजें भी खरीदना है शुभ, इस बार बन रहा है ये खास संयोग

Akshaya Tritiya 2024: हिंदुओं में अक्षय तृतीया सबसे शुभ और पवित्र माना जाता है। वैशाख महीने के शुक्ल पक्ष की तृतीया तिथि को अक्षय तृतीया की तारीख पड़ती है। इस दिन पूरा दिन भर अबुझ मुहूर्त रहता है यानी कोई भी शुभ कार्य करने की शुरुआत के लिए साल भर में सबसे शुभ दिन माना जाता है

MoneyControl Newsअपडेटेड Apr 24, 2024 पर 3:37 PM
अक्षय तृतीया पर सोने-चांदी के अलावा ये चीजें भी खरीदना है शुभ, इस बार बन रहा है ये खास संयोग
Akshaya Tritiya 2024: हिंदुओं में अक्षय तृतीया सबसे शुभ और पवित्र माना जाता

Local 18

Akshaya Tritiya 2024: हिंदुओं में अक्षय तृतीया सबसे शुभ और पवित्र माना जाता है। वैशाख महीने के शुक्ल पक्ष की तृतीया तिथि को अक्षय तृतीया की तारीख पड़ती है। इस दिन पूरा दिन भर अबुझ मुहूर्त रहता है यानी कोई भी शुभ कार्य करने की शुरुआत के लिए साल भर में सबसे शुभ दिन माना जाता है। अक्षय तृतीया का दिन भगवान विष्णु और माता लक्ष्मी को समर्पित रहता है इस दिन पूरे देश भर में सोने चांदी की खूब खरीदारी की जाती है और माना जाता है कि सोना चांदी खरीदने से माता लक्ष्मी प्रसन्न होती हैं और जातक के घर में सुख समृद्धि का वास होता है। देवघर के ज्योतिषाचार्य से जानते हैं कि कब है इस साल का अक्षय तृतीय का शुभ मुहूर्त और सोना चांदी के अलावे और क्या-क्या खरीद सकते हैं?

क्या कहते हैं ज्योतिषाचार्य :

देवघर के पागल बाबा आश्रम स्थित मुद्गल ज्योतिष केंद्र के प्रसिद्ध ज्योतिष आचार्य पंडित नंदकिशोर मुद्गल ने बातचीत करते हुए कहा कि हर साल वैशाख महीने के शुक्ल पक्ष की तृतीया तिथि को अक्षय तृतीया कहते है। इस साल अक्षय तृतीया 10 मई को है। अक्षय तृतीया भगवान विष्णु और माता लक्ष्मी को समर्पित रहता है। इस दिन किए गए कार्य में खूब बरकत होती है। इसके साथ ही इस दिन नए व्यापार की शुरुआत से लेकर जमकर खरीदारी भी कर सकते हैं।

सब समाचार

+ और भी पढ़ें