Get App

SBI के ग्राहक रहें सावधान! मार्केट में आया नया रिवार्ड पॉइंट स्कैम, जान लें खुद को कैसे बचाएं

SBI Alert for Scam: एक मैसेज बड़ी तेजी से फैल रहा है। जिसमें SBI रिवार्ड मिलने का दावा किया जा रहा है। लेकिन उसमें एक शर्त है कि आपको APK फाइल डाउनलोड करने होगी। यदि आपके पास ऐसा कोई मैसेज मिला है तो सतर्क हो जाइए। यह स्कैमर की बड़ी साजिश हो सकती है

MoneyControl Newsअपडेटेड Jan 16, 2025 पर 5:41 PM
SBI के ग्राहक रहें सावधान! मार्केट में आया नया रिवार्ड पॉइंट स्कैम, जान लें खुद को कैसे बचाएं
SBI Alert for Scam: एक स्कैम का मैसेज बड़ी तेजी से फैल रहा है। क्या आपको भी आया ऐसा मैसेज।

SBI Alert for Scam: एक मैसेज बड़ी तेजी से फैल रहा है, जिसमें SBI रिवार्ड मिलने का दावा किया जा रहा है। लेकिन उसमें एक शर्त है कि आपको APK फाइल डाउनलोड करने होगी। यदि आपके पास ऐसा कोई मैसेज मिला है तो सतर्क हो जाइए। यह स्कैमर की बड़ी साजिश हो सकती है।

दरअसल जालसाज SBI REWARD27..APK नाम की फाइल भेज रहे हैं। जिसमें वह दावा कर रहे हैं स्टेट बैंक इंडिया ने आपको एक खास तरह का रिवार्ड भेजा है। PIB ने इस वायरल मैसेज का फैक्ट चेक किया है।

PIB फैक्ट चेक यूनिट के मुताबिक यह APK फाइल आपके पर्सनल डेटा और फाइनेंशियल सिक्योरिटी को नुकसान पहुंचा सकती है। इसके साथ ही उन्होंने चेतावनी देते हुए कहा है कि इसे डाउनलोड न करें। इस तरह की अनजान लिंक पर क्लिक करने से पहले सावधानी बरतें क्योंकि ये लिंक स्कैम हो सकती है।

यदि आपको इस तरह का कोई APK फाइल डाउनलोड करने का मैसेज मिलता है जिसमें कहा जाता है कि इसे रिडीम करने पर SBI रिवार्ड देगी तो ऐसी लिंक पर क्लिक करने से बचें। क्योंकिSBI कभी भी इस तरह के लिंक या APK फाइल SMS या व्हॉट्सएप पर नहीं भेजता है।

सब समाचार

+ और भी पढ़ें