अमिताभ बच्चन-आमिर खान की लग्जरी कारों पर 38 लाख का टैक्स बवाल! जानिए कैसे फंसे दोनों सुपरस्टार्स

अमिताभ बच्चन और आमिर खान अपनी पुरानी गाड़ियों को लेकर सुर्खियों में हैं। ये पूरा मामला रोड़ टैक्स से जुड़ा है। ये मामला बेंगलुरु से सामने आया है, जहां मशहूर बिजनेसमैन यूसुफ शरीफ जिन्हें आमतौर पर KGF बाबू के नाम से जाना जाता है

अपडेटेड Jul 24, 2025 पर 7:15 PM
Story continues below Advertisement
अमिताभ बच्चन और आमिर खान अपनी पुरानी गाड़ियों को लेकर सुर्खियों में हैं।

अमिताभ बच्चन और आमिर खान अपनी पुरानी गाड़ियों को लेकर सुर्खियों में हैं। ये पूरा मामला रोड़ टैक्स से जुड़ा है। ये मामला बेंगलुरु से सामने आया है, जहां मशहूर बिजनेसमैन यूसुफ शरीफ जिन्हें आमतौर पर KGF बाबू के नाम से जाना जाता है। इन दोनों सितारों से खरीदी गई रोल्स-रॉयस कारों के कारण कानूनी उलझन में फंस गए हैं।

मिडिया रिपोर्ट के अनुसार यूसुफ शरीफ ने सुपरस्टार अमिताभ और आमिर की दो बेहद महंगी रोल्स-रॉयस कारें खरीदी थीं। लेकिन इन गाड़ियों का रजिस्ट्रेशन ट्रांसफर नहीं करवाया गया, जिसकी वजह से आज भी दोनों कारें पुराने मालिकोंयानी बिग बी और मिस्टर परफेक्शनिस्टके नाम पर ही दर्ज हैं।

अब सवाल उठता है, इस पूरे मामले में गड़बड़ी क्या हुई?


बेंगलुरु लोकल ट्रांसपोर्ट ऑफिस (RTO) के अनुसार यदि कोई व्यक्ति किसी और राज्य में रजिस्टर्ड गाड़ी को कर्नाटक में एक साल से ज्यादा चलाता है, तो उसे वहां का रोड टैक्स भरना होता है। लेकिन KGF बाबू ने न तो कारों का रजिस्ट्रेशन ट्रांसफर करवाया और न ही कर्नाटक सरकार को रोड टैक्स दिया।

इस लापरवाही का खामियाजा उन्हें भारी जुर्माने के रूप में भुगतना पड़ा। अमिताभ बच्चन से खरीदी गई गाड़ी (MH 02-BB-0002) पर 18.53 लाख रुपये और आमिर खान से ली गई कार (MH11-AX-0001) पर 19.83 लाख रुपये का जुर्माना ठोका गया। यानी कुल 38.36 लाख रुपये की पेनल्टी लगी है।

आप सोच रहे होंगे, इतनी भारी रकम क्यों?

दरअसल, Rolls-Royce जैसी कारें जब पूरी तरह बनी-बनाई (CBU – Completely Built Unit) के रूप में भारत आती हैं, तो उन पर भारी टैक्स लगता है। लोग अक्सर टैक्स बचाने के लिए उन्हें ऐसे राज्यों में रजिस्टर करवा लेते हैं जहां टैक्स कम हो, जैसे महाराष्ट्र। लेकिन बाद में वही गाड़ी किसी दूसरे राज्य, जैसे कर्नाटक में चला दी जाती है। अगर एक साल से ज्यादा ऐसा किया जाए तो, वहां का रोड टैक्स देना अनिवार्य हो जाता है।

 

हिंदी में शेयर बाजार स्टॉक मार्केट न्यूज़,  बिजनेस न्यूज़,  पर्सनल फाइनेंस और अन्य देश से जुड़ी खबरें सबसे पहले मनीकंट्रोल हिंदी पर पढ़ें. डेली मार्केट अपडेट के लिए Moneycontrol App  डाउनलोड करें।