Get App

अगर रिटायरमेंट के बाद चाहिए 60,000 रुपये पेंशन, अभी से शुरू करें यहां निवेश करना

योजना के तहत अकाउंट में हर महीने एक तय योगदान करने पर रिटायरमेंट के बाद 1 हजार रुपये से 5 हजार रुपये मंथली तक की पेंशन मिलेगी

MoneyControl Newsअपडेटेड Aug 05, 2022 पर 5:49 PM
अगर रिटायरमेंट के बाद चाहिए 60,000 रुपये पेंशन, अभी से शुरू करें यहां निवेश करना
इस योजाना में सालाना 60,000 रुपये पेंशन मिलेगी।

अटल पेंशन योजना (APY) एक तरह का रिटायरमेंट प्रोग्राम है, जिसका मकसद असंगठित सेक्टर के कर्मचारियों को सेफ्टी देना है। सरकार की इस योजना के तहत एक व्यक्ति एक ही खाता खोल सकता है। इसमें आप एक से ज्यादा खाते नहीं खोल सकते।

ये हैं अटल पेंशन योजना के लिए शर्तें

1. ग्राहक की आयु 18 - 40 वर्ष के बीच होनी चाहिए।

2. उसके पास एक सेविंग बैंक खाता होना चाहिए या एक सेविंग अकाउंट खोलना होगा।

3. आवेदक के पास मोबाइल नंबर होना चाहिए और उसकी डिटेल्स रजिस्ट्रेशन के दौरान बैंक को देनी होगी।

सब समाचार

+ और भी पढ़ें