Get App

साल 2022 में प्रॉपर्टी की औसत कीमतें 6 फीसदी बढ़ीं, इन शहरों में सबसे ज्यादा उछाल

एनारॉक रिसर्च की रिपोर्ट में कहा गया है कि RBI इंटरेस्ट रेट बढ़ाने के सिलसिले पर ब्रेक लगा सकता है। इससे इस साल घरों की मांग मजबूत रह सकती है। पिछले साल प्रॉपर्टी की मांग अच्छी रही। रेंटल डिमांड में भी उछाल देखने को मिला। इसकी वजह यह है कि कोरोना की महामारी के बाद फिर से ऑफिस, स्कूल और कॉलेज खुलने शुरू हो गए

MoneyControl Newsअपडेटेड Feb 16, 2023 पर 3:32 PM
साल 2022 में प्रॉपर्टी की औसत कीमतें 6 फीसदी बढ़ीं, इन शहरों में सबसे ज्यादा उछाल
अभी सबसे बड़े 7 शहरों में औसत कीमत करीब 6,150 रुपये है। इससे पता चलता है कि पिछले पांच साल में औसत वृद्धि 11 फीसदी से ज्यादा रही है।

प्रॉपर्टी की कीमतें साल 2022 में 6 फीसदी बढ़ीं। साल 2021 में प्रॉपर्टी की औसत कीमत 5,826 रुपये प्रति वर्ग फीट थी। यह साल 2022 में बढ़कर 6,150 रुपये प्रति वर्ग फीट हो गई। बेंगुलरु और हैदराबाद में पिछले पांच साल में सबसे ज्यादा 10 फीसदी वृद्धि देखने को मिली। Anarock Research के एनालिसिस से यह जानकारी मिली है। इस एनालिसिस में एनसीआर, कोलकाता, MMR, हैदराबाद, चेन्नई और बेंगलुरु को शामिल किया गया। RBI इंटरेस्ट रेट में बढ़ोतरी पर ब्रेक लगा सकता है, जिससे आने वाले दिनों में घरों की मांग अच्छी बने रहने की उम्मीद है।

लंबी अवधि के निवेशकों के लिए भी अच्छा मौका

रिपोर्ट में कहा गया है कि साल 2023 में घरों की मांग ऐसे ग्राहकों की तरफ से ज्यादा रहने की उम्मीद है, जो खुद के इस्तेमाल के लिए घर खरीदना चाहते हैं। लॉन्ग टर्म इनवेस्टर्स के लिए भी बाजार की स्थितियां अनुकूल दिखाई देती हैं। बड़े शहरों में घरों की कीमतें और 5-8 फीसदी बढ़ने की उम्मीद दिखती है। यह उन निवेशकों के लिए अच्छा है, जो घरों की कीमतें बढ़ने की कआस लगाए बैठे हैं। लेकिन, इससे रेंटल डिमांड भी बढ़ेगी।

सब समाचार

+ और भी पढ़ें