Get App

Axis Bank: एक्सिस बैंक ने बदली ब्याज दरें, अब FD पर इतना मिलेगा ब्याज

एक्सिस बैंक ने FD पर 7 दिनों से लेकर 10 वर्ष तक की ब्याज दरों में बदलाव किया है

MoneyControl Newsअपडेटेड Aug 17, 2021 पर 7:46 PM
Axis Bank: एक्सिस बैंक ने बदली ब्याज दरें, अब FD पर इतना मिलेगा ब्याज

Axis Bank: एक्सिस बैंक ने सावधि जमा (Fixed Deposit) पर 7 दिनों से लेकर 10 वर्ष तक की ब्याज दरों में बदलाव किया है। ये नई दरें 14 अगस्त से लागू हो चुकी हा। एक्सिस बैंक 7 दिनों से 29 दिनों के बीच मैच्योरिटी वाली FD के लिए 2.5 प्रतिशत का ब्याज दे रहा है। 30 दिनों से 3 महीने के बीच मैच्योर होने वाली FD पर ब्याज दर 3 फीसदी होगी। बैंक 3 महीने से 6 महीने के बीच मैच्योर होने वाली FD के लिए 3.5 फीसदी ब्याज दर दे रहा है। 6 महीने से 1 साल के बीच मैच्योर होने वाली FD पर 4.40 फीसदी की दर से ब्याज मिलेगा। 1 साल से 18 महीने के बीच मैच्योर होने वाले फिक्स्ड डिपॉजिट पर ब्याज दर 5.10 फीसदी होगा।

1 साल 5 दिन से 1 साल 11 दिन तक मैच्योर होने वाली FD पर ब्याज दर 5.15 फीसदी होगी। बैंक 18 महीने से 2 साल के बीच मैच्योर होने वाली FD पर 5.25 फीसदी का ब्याज दे रहा है। 2 साल से 3 साल के बीच मैच्योर होने वाले फिक्स्ड डिपॉजिट पर 5.50 फीसदी की दर से ब्याज मिलेगा। वहीं, 5 साल से 10 साल में मैच्योर होने वाली जमाओं पर ब्याज दर 5.75 फीसदी तय की गई है।

जियो का धांसू प्लान, Netflix, Amazon Prime, Disney+Hotstar सब मिलेगा फ्री- जानें 300GB डेटा वाले प्लान के बारे में

14 अगस्त से एक्सिस बैंक की ये नई दरें..

7 दिन से 14 दिन - 2.50 प्रतिशत

15 दिन से 29 दिन -2.50 प्रतिशत

30 दिन से 45 दिन - 3.00 प्रतिशत

सब समाचार

+ और भी पढ़ें