Bank FD: आरबीआई की मौद्रिक नीति समिति (MPC) ने अपनी पिछली दो समीक्षा बैठकों में दो बार रेपो रेट दर बढ़ा दी है और उम्मीद है कि इस सप्ताह चल रही बैठक में दर में और बढ़ोतरी होगी। RBI के रेपो रेट बढ़ाने के बाद कई बैंकों ने FD पर ब्याज को बढ़ा दिया।हाल ही में कोटक महिंद्रा बैंक, डीबीएस बैंक और बैंक ऑफ बड़ौदा ने भी FD पर अपनी ब्याज दरें बढ़ाईं हैं। यहां आपको कोटक महिंद्रा बैंक, DBS बैंक और बैंक ऑफ बड़ौदा की 2 करोड़ रुपये से कम की FD पर मिलने वाले ब्याज के बारे में बता रहे हैं।
