Bank Holiday 2025: सितंबर का महीना शुरू होते ही त्योहारों का दौर भी शुरू हो जाता है। ओणम, ईद-ए-मिलाद, गणेश चतुर्थी, नवरात्रि और दुर्गा पूजा जैसे बड़े त्योहार इसी महीने पड़ते हैं। ऐसे में बैंकिंग कामकाज पर भी असर पड़ेगा। अलग-अलग राज्यों में त्योहारों और लोकल छुट्टियों के कारण इस महीने कुल 15 दिन बैंक बंद रहेंगे। इसमें 9 दिन त्योहारों और राज्यों की छुट्टियां होंगी, जबकि बाकी दिन रविवार और दूसरे-चौथे शनिवार की नियमित वीकली छुट्टियां रहेंगी।
सितंबर की शुरुआत में ही छुट्टियों का सिलसिला शुरू हो जाएगा।
3 सितंबर (मंगलवार): रांची में करमा पूजा की वजह से बैंक बंद रहेंगे।
4 सितंबर (बुधवार): केरल के कोच्चि और तिरुवनंतपुरम में फर्स्ट ओणम की छुट्टी रहेगी।
5 सितंबर (गुरुवार): इस दिन कई त्योहार एक साथ पड़ रहे हैं। ईद-ए-मिलाद, गणेश चतुर्थी, तिरुवोनम और इंद्रजात्रा के कारण अहमदाबाद, मुंबई, दिल्ली, चेन्नई और हैदराबाद समेत कई शहरों में बैंक नहीं खुलेंगे।
6 सितंबर (शुक्रवार): गंगटोक, जम्मू, रायपुर और श्रीनगर में इंद्रजात्रा की छुट्टी होगी।
12 सितंबर (गुरुवार): ईद-ए-मिलाद के अगले दिन जयपुर, जम्मू और श्रीनगर में बैंक बंद रहेंगे।
22 सितंबर (सोमवार): जयपुर में नवरात्र स्थापना की वजह से छुट्टी।
23 सितंबर (मंगलवार): महाराजा हरि सिंह जी के जन्मदिन पर जयपुर में बैंक बंद रहेंगे।
29 सितंबर (सोमवार): महा सप्तमी और दुर्गा पूजा के कारण अगरतला, गुवाहाटी, जयपुर और कोलकाता में बैंक बंद रहेंगे।
30 सितंबर (मंगलवार): महा अष्टमी/दुर्गा पूजा की वजह से रांची, कोलकाता, पटना और भुवनेश्वर समेत कई शहरों में बैंक नहीं खुलेंगे।
त्योहारों के अलावा हर महीने की तरह इस बार भी वीकेंड पर छुट्टियां रहेंगी।
इन तारीखों पर पूरे देश में बैंकिंग सर्विस ऑफलाइन नहीं रहेंगी।
ग्राहकों को क्या करना चाहिए?
अगर आपका कोई जरूरी काम पेंडिंग है, तो इस लिस्ट को देखकर पहले ही प्लान बना लें। खासकर चेक जमा करने, डिमांड ड्राफ्ट या अन्य ऑफलाइन सेवाओं में देरी हो सकती है, क्योंकि वे छुट्टियों के बाद ही प्रोसेस होंगी। हालांकि, आपको चिंता करने की जरूरत नहीं है क्योंकि डिजिटल बैंकिंग सर्विस जैसे नेट बैंकिंग, मोबाइल ऐप्स, UPI और एटीएम हमेशा की तरह काम करेंगे। यानी कैश निकालने, पैसे ट्रांसफर करने या बिल पेमेंट जैसी सुविधाओं पर कोई असर नहीं पड़ेगा।